‘रूपा-वूपा छोड़ो…’ गोविंदा की फिल्म पर सवाल सुन सुनीता आहूजा ने दिया करारा जवाब
Govinda Roopa Movie: एक्टर गोविंदा की 7 साल बाद फिल्म रूपा से वापसी पर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने तीखा रुख अपनाते हुए उनके कमबैक के बजाय सिर्फ अपने बेटे यशवर्धन के डेब्यू पर बात करने की सलाह दी है।
- Written By: यति सिंह
सुनीता आहूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sunita Ahuja On Govinda Roopa Movie: बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में शुमार गोविंदा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रूपा को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं। उनके फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। लेकिन इसी बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक नया बयान सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। गोविंदा के इस कमबैक पर सुनीता की नाराजगी और उनकी बेबाक प्रतिक्रिया ने सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
दरअसल अभिनेता गोविंदा पूरे 7 साल के लंबे अंतराल के बाद फिल्म रूपा के जरिए हिंदी सिनेमा में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। हाल ही में गोविंदा ने मुंबई में एक शानदार प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने अपनी इस आने वाली फिल्म और इसमें नजर आने वाले नए कलाकारों के बारे में खुलकर बातचीत की। अभिनेता के इस बड़े कदम से उनके फैंस और पूरी फिल्म इंडस्ट्री बेहद खुश थी।
अपने ही पति की फिल्म को बताया बेकार
जब मीडिया कर्मियों ने सुनीता आहूजा से गोविंदा की वापसी और उनकी नई फिल्म को लेकर उनकी राय जाननी चाही, तो उनका जवाब बेहद अप्रत्याशित था। उन्होंने गोविंदा के कमबैक को लेकर किसी भी तरह की खुशी जताने से साफ मना कर दिया। सुनीता आहुजा बेहद आक्रामक लहजे में कहा कि लोग इस फिल्म के बारे में बात करना बंद करें।
सम्बंधित ख़बरें
नए लुक पर सस्पेंस बरकरार! हंसल मेहता से मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह ने नहीं दिखाया चेहरा
Raghav Juyal: अब भी चाहिए गोविंदा की कॉमेडी का तड़का, भाई तेरा स्टार में राघव लगाएंगे हंसी का लाफ्टरडोज
अक्षय कुमार की वजह से छोड़ी फिल्म ‘ओएमजी 2’, परेश रावल का छलका दर्द, नहीं मिला क्रेडिट
‘मैं टीचर बनना चाहती थी…’ जब एक्टिंग में आने से टूट गया था अर्चना पूरन सिंह का सपना, सालों बाद छलका दर्द
सुनीता आहुजा का यह अजीब रवैया देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। पति की इतनी बड़ी सफलता और वापसी पर इस तरह का कड़ा बयान देने के पीछे उनकी क्या मंशा थी, इसे समझने के लिए लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे।
सिर्फ बेटे यशवर्धन के डेब्यू पर टिक गई सारी नजरें
सुनीता आहूजा की इस नाराजगी की असली वजह उनके बेटे यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू है। वह चाहती हैं कि इस समय मीडिया और पूरी फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान केवल उनके बेटे यशवर्धन के करियर की शुरुआत पर होना चाहिए। यशवर्धन जल्द ही एकता कपूर के बैनर तले बनने वाली एक बड़ी फिल्म से मुख्य अभिनेता के रूप में अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं।
खास बात यह है कि इस फिल्म में खुद सुनीता आहूजा भी अपनी मां का रोल निभाते हुए नजर आने वाली हैं। वे चाहती हैं कि इस समय उनके बेटे की फिल्म को पूरा प्रचार और ध्यान मिले, न कि गोविंदा के कमबैक को।
पारिवारिक तनातनी और सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना
सुनीता आहुजा के इस सख्त बयान के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर आड़े हाथों ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक पत्नी होने के नाते उन्हें अपने पति के कठिन समय में उनके कमबैक का सपोर्ट करना चाहिए था।
ये भी पढ़ें: नए लुक पर सस्पेंस बरकरार! हंसल मेहता से मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह ने नहीं दिखाया चेहरा
कुछ लोग उनके इस बर्ताव को स्वार्थ से प्रेरित बता रहे हैं, क्योंकि वे अपने पति की तुलना में केवल अपने बेटे के सुनहरे भविष्य को संवारने में लगी हुई हैं। फिल्मी दुनिया के समीक्षक भी इसे एक अजीब पारिवारिक तनातनी के रूप में देख रहे हैं, जिसने गोविंदा के कमबैक के क्रेज को थोड़ा कम कर दिया है।
