नए लुक पर सस्पेंस बरकरार! हंसल मेहता से मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह ने नहीं दिखाया चेहरा

Ranveer Singh Hidden Look: एक्टर रणवीर सिंह अपनी आने वाली बेहद महंगी फिल्म प्रलय के नए लुक को मीडिया से छिपाने के लिए हंसल मेहता के दफ्तर में पूरा चेहरा ढककर पहुंचे।
Ranveer Singh New Look
रणवीर सिंह ( फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Ranveer Singh Refuses To Reveal New Look: हिंदी सिनेमा के चहेते अभिनेताओं में से एक रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी एक बेहद खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। एक तरफ जहां उनके घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है, वहीं दूसरी तरफ वे अपने करियर की सबसे बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्म की तैयारियों में रात-दिन जुटे हुए हैं।

हाल ही में रणवीर सिंह को फेमस फिल्म मेकर हंसल मेहता के दफ्तर के बाहर देखा गया। आमतौर पर मीडिया के कैमरों को देखकर मुस्कुराने और हाथ हिलाने वाले रणवीर इस बार बिल्कुल अलग ही रूप में नजर आए। दफ्तर से बाहर निकलते समय उन्होंने अपने चेहरे को पूरी तरह से एक मास्क और टोपी की मदद से ढक रखा था। इस अजीबोगरीब और रहस्यमयी अंदाज को देखकर वहां मौजूद हर कोई शक्स हैरान रह गया कि आखिर रणवीर कपूर किस चीज को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं।

नए लुक को छुपाने के पीछे की असली वजह

इस लुक को पूरी तरह गुप्त रखने के पीछे उनकी आने वाली फिल्म प्रलय है। जय मेहता के डायरेक्शन में बनने जा रही प्रलय के लिए रणवीर सिंह एक बेहद अनोखा और अलग लुक अपना रहे हैं।

फिल्म के मेकर्स की तरफ से सख्त हिदायत है कि आधिकारिक घोषणा से पहले रणवीर का यह रूप किसी भी सूरत में जनता के सामने नहीं आना चाहिए। यही वजह है कि हंसल मेहता के कार्यालय में मुलाकात के दौरान भी उन्होंने बेहद सतर्कता बरती और मीडिया के सामने अपना नया लुक दिखाने से साफ इनकार कर दिया।

करियर का सबसे महंगा और डरावना प्रोजेक्ट

अगर फिल्म प्रलय की बात करें तो यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की एक बेहद अनूठी फिल्म होने जा रही है। यह कहानी एक ऐसी भयावह दुनिया पर आधारित है जहां मुंबई शहर में अचानक एक खतरनाक वायरस या ज़ोंबी का प्रकोप फैल जाता है।

इस मचे हाहाकार और अराजकता के बीच अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे एक शादीशुदा जोड़े की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। लगभग 300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बनने वाली यह फिल्म रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे महंगी एकल परियोजना मानी जा रही है, जिसका निर्माण वे अपने होम बैनर तले कर रहे हैं।

शूटिंग के तुरंत बाद लेंगे बड़ा ब्रेक

फिल्म प्रलय की तैयारियों को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं, उनके मुताबिक इस बड़े प्रोजेक्ट का एक बहुत बड़ा हिस्सा ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत और अनजानी लोकेशंस पर शूट किया जाना है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ मुख्य भूमिका में कल्याणी प्रियदर्शन नजर आने वाली हैं, जो इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में कदम रख रही हैं।

फिल्म प्रलय का पहला शेड्यूल सितंबर महीने से शुरू होकर दिवाली तक लगातार चलने की उम्मीद है। इस कठिन शेड्यूल को पूरा करने के तुरंत बाद रणवीर सिंह अपने निजी जीवन की नई जिम्मेदारियों को संभालने के लिए काम से एक लंबी लीव लेंगे, जिसके दौरान फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए रोक दी जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com