नेपाल की बाढ़ ने तोड़ा सुनीता आहूजा का दिल, बोलीं- हर साल बेटी के साथ जाती थी पशुपतिनाथ, अब लोगों की मदद...

Sunita Ahuja Nepal: नेपाल में आई बाढ़ से सुनीता आहूजा बेहद दुखी है। उन्होंने नेपाल को अपनी मातृभूमि बताते हुए प्रभावित लोगों की मदद के लिए डोनेशन देने की बात कही। सुनीता की मां और नानी काठमांडू से है।
Sunita Ahuja Nepal Flood Relief
सुनीता आहूजा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sunita Ahuja Nepal Flood Relief: नेपाल में आई बाढ़ ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। इस प्राकृतिक आपदा को लेकर अभिनेत्री और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दुख जताया है। सुनीता ने नेपाल को अपनी ‘मातृभूमि’ बताते हुए वहां के लोगों के लिए मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि नेपाल में बाढ़ की तस्वीरें देखकर उनका दिल रो रहा है और वह खुद भी प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।

सुनीता ने बताया कि भले ही उनका जन्म नेपाल में नहीं हुआ, लेकिन उनकी मां और नानी काठमांडू से हैं। यही वजह है कि नेपाल उनके दिल के बेहद करीब है। सुनीता ने बताया कि वह हर साल अपनी बेटी के साथ नेपाल जाती थीं और नए साल की शुरुआत पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान के दर्शन के साथ करती थीं। सुनीता ने कहा कि नेपाल में इस तरह की बाढ़ देखना उनके लिए बेहद दुखद है। वह अपनी क्षमता के अनुसार ज्यादा से ज्यादा मदद करना चाहती हैं।

नेपाल मेरी मातृभूमि है

सुनीता ने नेपाल को अपनी मातृभूमि बताते हुए फिल्म इंडस्ट्री के लोगों से भी आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि नेपाल उनके बहुत करीब है और वहां के लोगों की मदद के लिए सभी को योगदान देना चाहिए। उन्होंने अभिनेत्री मनीषा कोइराला का भी जिक्र किया और उन्हें अपनी बहन बताते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मनीषा भी नेपाल के लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही होंगी।

मनीषा कोइराला ने भी मांगा नेपाल के लिए समर्थन

इससे पहले मनीषा कोइराला ने काठमांडू में सद्गुरु के ‘इन सॉलिडैरिटी विद नेपाल’ कार्यक्रम में नेपाल के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समर्थन की अपील की थी। उन्होंने कहा कि नेपाल को सिर्फ आपदाओं से जूझ रहे देश के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। मनीषा ने लोगों से दोबारा नेपाल की यात्रा करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यटन स्थानीय लोगों की आजीविका के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Sunita Ahuja Nepal Flood Relief
Varun Dhawan Daughter Photos: वरुण धवन ने पहली बार दिखाई बेटी लारा की झलक, पत्नी नताशा संग सिंगापुर पहुंचे

निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में सुनीता

सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। गोविंदा के साथ उनके रिश्ते और तलाक की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी थी। हालांकि, बाद में तलाक से जुड़ी प्रक्रिया वापस लेने की खबर सामने आई। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनीता अब अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वह रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आ चुकी हैं और जल्द फिल्मों में भी डेब्यू करने वाली हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com