Varun Dhawan Daughter Photos: वरुण धवन ने पहली बार दिखाई बेटी लारा की झलक, पत्नी नताशा संग सिंगापुर पहुंचे

Varun Dhawan Family: वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल और लारा के साथ सिंगापुर पहुंचे, जहां उन्होंने मैडम तुसाद में लगे अपने वैक्स स्टेच्यू के साथ तस्वीरें क्लिक कीं। एक्टर ने ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर कीं।
Varun Dhawan Singapore
वरुण धवन, लारा और नताशा दलाल(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Varun Dhawan Singapore: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। एक्टर पत्नी नताशा दलाल और बेटी लारा के साथ सिंगापुर पहुंचे, जहां उन्होंने मैडम तुसाद म्यूजियम में लगे अपने वैक्स स्टेच्यू का दीदार किया। वरुण ने इस खास ट्रिप की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पहली बार उनकी बेटी लारा की कुछ झलक भी देखने को मिली, हालांकि उन्होंने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया।

वरुण ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। शुरुआत की तस्वीरों में वह अपने वैक्स स्टेच्यू के साथ पोज देते नजर आए। उनके साथ पत्नी नताशा और बेटी लारा भी मौजूद थीं। हालांकि, वरुण ने बेटी की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए उसके चेहरे पर इमोजी लगा दिया। एक तस्वीर में वरुण अकेले अपने वैक्स स्टेच्यू के साथ पोज करते नजर आए। वहीं, बाकी तस्वीरों में परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक दिखाई दी।

कभी बेटी को गोद में तो कभी कंधों पर लिए दिखे

सिंगापुर ट्रिप के दौरान वरुण अपनी बेटी के साथ खूब समय बिताते नजर आए। एक तस्वीर में वह समंदर किनारे लारा को गोद में लिए खड़े हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वरुण और नताशा सड़क पर टहलते नजर आए, जबकि एक्टर ने बेटी को अपने कंधों पर बैठा रखा था। पोस्ट की आखिरी तस्वीर में लारा अपने पिता वरुण की उंगली पकड़े दिखाई दीं। भले ही उनका चेहरा नजर नहीं आया, लेकिन इस प्यारे पल ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

वरुण धवन का पोस्ट

वरुण ने तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करते नजर आए। इसके अलावा पोस्ट में उनके खाने-पीने और घूमने-फिरने के पलों की भी झलक मिली। तस्वीरें शेयर करते हुए वरुण ने लिखा कि एक यादगार पल। मैंने अपनी पत्नी और बेटी को अपना स्टैच्यू दिखाया। साथ ही उन्होंने मैडम तुसाद सिंगापुर की मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद भी दिया। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस वरुण और उनके परिवार पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Varun Dhawan Singapore
टॉक्सिक की आलोचनाओं के बीच यश के सपोर्ट में आए धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर, पोस्ट शेयर कर कह दी दिल की बात

दिल्ली और हॉन्ग कॉन्ग में भी है वैक्स स्टेच्यू

वरुण धवन के वैक्स स्टेच्यू की बात करें तो सिंगापुर से पहले उन्हें हॉन्ग कॉन्ग और दिल्ली में भी यह सम्मान मिल चुका है। जनवरी 2018 में उनका वैक्स स्टेच्यू हॉन्ग कॉन्ग के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया गया था। इसके बाद दिसंबर 2022 में दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में भी उनका मोम का पुतला लगाया गया। वरुण की इस फैमिली ट्रिप की तस्वीरों ने फैंस को उनके निजी जीवन की एक प्यारी झलक दिखाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com