-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Suniel Shetty Rejoices Over Virat Kohli And Rohit Sharma Partnership
विराट कोहली और रोहित शर्मा की साझेदारी पर झूमे सुनील शेट्टी, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
- Written By: सोनाली झा
Suniel Shetty ने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे में विराट कोहली और रोहित शर्मा की 200 रन की शानदार साझेदारी की सराहना की। रोहित ने 121 और विराट ने 74 रन बनाकर टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई।

सुनील शेट्टी, रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Suniel Shetty rejoices Virat Kohli and Rohit Sharma partnership: बॉलीवुड के ‘अन्ना’ यानी सुनील शेट्टी सिर्फ फिल्मों के ही नहीं, बल्कि खेल भावना के भी बड़े प्रशंसक हैं। अक्सर उन्हें क्रिकेट मैचों के दौरान भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते हुए देखा जाता है। इस बार सुनील शेट्टी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी की तारीफ करते हुए उन ट्रोलर्स को जवाब दिया है, जो हाल ही में दोनों खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे थे।
रविवार को हुए तीसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। टीम इंडिया की जीत में कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई। रोहित ने 121 रन की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 74 रन बनाकर टीम को आसानी से जीत तक पहुंचाया। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलकर 200 रन की जबरदस्त साझेदारी की, जिसने भारतीय फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सुनील शेट्टी का इमोशनल पोस्ट
मैच के बाद सुनील शेट्टी ने एक्स पर एक इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा कि यह अजीब है कि हम कितनी जल्दी भूल जाते हैं, रिकॉर्ड, संघर्ष, गर्व, आंसू और बलिदान। दो मैच और अचानक हर कोई आलोचक बन गया। लेकिन उन्होंने शोर सुना, कुछ कहा नहीं, बस अपने बल्ले से जवाब दिया, क्योंकि वो लेजेंड्स हैं, विराट और रोहित। सुनील शेट्टी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की धमाकेदार वापसी, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी पहले एपिसोड की खास मेहमान
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की प्री-वेडिंग पार्टी में छाए शाहरुख खान, ‘कोई मिल गया’ पर डांस कर लूट ली महफिल
ट्विंकल खन्ना ने सुनाया मेला का मजेदार किस्सा, बोलीं- अक्षय कुमार के ख्यालों में खोई थीं, आमिर खान भड़क गए थे
Aamir Khan Wedding: न ग्रैंड रिसेप्शन, न शोर-शराबा, जानिए कैसी होगी Gauri Spratt संग तीसरी शादी
फैंस का रिएक्शन
फैंस भी सुनील शेट्टी के समर्थन में उतर आए। एक यूजर ने लिखा कि रोहित और विराट ने हमेशा टीम इंडिया को मुश्किल वक्त में संभाला है, आज की साझेदारी वाकई ऐतिहासिक थी। वहीं, एक अन्य फैन ने मज़ाकिया अंदाज में लिखा कि अन्ना अब तो पूरे क्रिकेट के ससुरजी बन चुके हैं। बता दें कि पिछले मैच में दोनों खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के बाद ट्रोलर्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया था। लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा ने न सिर्फ सेंचुरी लगाई बल्कि ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब भी अपने नाम किया। वहीं विराट कोहली ने अपने अनुभव से टीम को जीत दिलाई।
Suniel shetty rejoices over virat kohli and rohit sharma partnership
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में मेट्रो निर्माण में बड़ी लापरवाही: चलती BMW कार पर गिरा मलबा, बाल-बाल बची चालक की जान
Jun 20, 2026 | 05:46 PMPM Kisan Yojana Update: पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेस्टस
Jun 20, 2026 | 05:45 PMBharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED
Jun 20, 2026 | 05:45 PMकानपुर देहात के बोतल बाबा का कारनामा: फूंक मारकर कैंसर ठीक करने का करते थे दावा; FIR दर्ज, जानें क्या है मामला
Jun 20, 2026 | 05:41 PMबस के सामने दौड़ पड़ी मासूम बच्ची, एक सेकंड की दूरी ने बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jun 20, 2026 | 05:35 PMउज्जैन: मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिया सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा
Jun 20, 2026 | 05:32 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की धमाकेदार वापसी, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी पहले एपिसोड की खास मेहमान
Jun 20, 2026 | 05:32 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM













