टाइगर श्रॉफ पर गोलियां चलने के बाद सुनील शेट्टी का बड़ा बयान, जैकी श्रॉफ से अपने रिश्ते पर भी की बात

Suniel Shetty Reaction: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में हुई फायरिंग की घटना पर सुनील शेट्टी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि अगर टाइगर श्रॉफ के साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी हो सकता है।
Suniel Shetty Reaction Tiger Shroff Firing
टाइगर श्रॉफ और सुनील शेट्टी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में हुई फायरिंग की घटना पर सुनील शेट्टी ने चिंता जताई।

  • सुनील शेट्टी बोले, अगर टाइगर के साथ ऐसा हो सकता है तो किसी के साथ भी हो सकता है।

  • सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ को अपना बचपन का दोस्त बताया और उनके परिवार के लिए चिंता जाहिर की।

Suniel Shetty Reaction Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम मुंबई के जुहू में टाइगर की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। इस घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई। अब अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है।

मुंबई में सोमवार रात एक इवेंट के दौरान सुनील शेट्टी से टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बारे में सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि टाइगर और जैकी श्रॉफ ऐसे लोग हैं, जिन्हें दुनिया प्यार करती है। उनके साथ इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी। सुनील ने कहा कि टाइगर अपनी फिटनेस, स्पोर्ट्स और एक्सरसाइज पर ध्यान देते हैं। ऐसे में उनके साथ ऐसा क्यों हुआ, यह समझ से परे है। अभिनेता ने इस घटना पर चिंता जताते हुए सभी की सुरक्षा को जरूरी बताया।

जैकी श्रॉफ को बचपन का दोस्त मानते हैं सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने बातचीत के दौरान जैकी श्रॉफ के साथ अपने पुराने रिश्ते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जैकी दादा मेरे बचपन के दोस्त हैं और यही चाहूंगा कि सब ठीक हो। उन्होंने राहत जताई कि टाइगर को गंभीर चोट नहीं आई। साथ ही उनके घायल ड्राइवर के जल्द ठीक होने की कामना की। सुनील ने कहा कि भगवान करे सब ठीक हो जाए।

Suniel Shetty Reaction Tiger Shroff Firing
गोल्डन टेंपल पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान, 'उड़ता तीर' के लिए मांगी दुआ, जानें क्या है खास

टाइगर की कार पर चली थीं पांच गोलियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार शाम टाइगर श्रॉफ जुहू में फुटबॉल खेलने के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राउंड के गेट के पास बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे। आरोप है कि उनमें से दो ने टाइगर की कार पर पांच राउंड फायरिंग की। इस घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए, हालांकि गोलीबारी के दौरान गनपाउडर और शीशा टूटने से उन्हें मामूली चोटें आईं। उनके ड्राइवर के घायल होने की भी खबर सामने आई थी।

24 घंटे के भीतर पकड़े गए आरोपी

घटना के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 15 विशेष टीमें गठित कीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से पकड़ लिया। बताया गया कि आरोपी दिल्ली भागने की कोशिश कर रहे थे। इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सुनील शेट्टी का बयान भी इसी चिंता को सामने लाता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com