गोल्डन टेंपल पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान, 'उड़ता तीर' के लिए मांगी दुआ, जानें क्या है खास

Ayushmann Khurrana Sara Ali Khan Film: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अपनी फिल्म 'उड़ता तीर' के सिलसिले में अमृतसर पहुंचे, जहां दोनों ने दरबार साहिब में माथा टेका और फिल्म की सफलता के लिए अरदास की।
Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने अमृतसर के श्री दरबार साहिब में माथा टेका।

  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने अपनी फिल्म 'उड़ता तीर' की सफलता के लिए अरदास की।

  • आयुष्मान खुराना ने बताया कि गोल्डन टेंपल आकर उन्हें हमेशा सुकून मिलता है।

Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan Golden Temple: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के सिलसिले में दोनों कलाकार अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और सरबत के भले के लिए अरदास की। दोनों ने फिल्म की सफलता की कामना भी की। इस दौरान आयुष्मान ने गोल्डन टेंपल से अपने खास जुड़ाव के बारे में बात की।

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर सभी की सुख-शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। आयुष्मान ने बताया कि वह इससे पहले भी दो बार गोल्डन टेंपल आ चुके हैं। उनके मुताबिक, इस पवित्र स्थान पर पहुंचकर उन्हें हर बार शांति और सुकून का एहसास होता है। दोनों कलाकारों ने अपनी फिल्म 'उड़ता तीर' की सफलता के लिए भी अरदास की।

क्या है फिल्म उड़ता तीर की कहानी

'उड़ता तीर' एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जासूसी, एक्शन, रोमांस और कॉमेडी का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी बिलाल अहमद नाम के एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है। उसे एक गुप्त मिशन के तहत भारत भेजा जाता है, लेकिन एक हादसे के बाद उसकी याददाश्त चली जाती है। इसके बाद वह अपनी असली पहचान भूलकर खुद को भारतीय समझने लगता है। कहानी में इसी उलझन से कई दिलचस्प और मजेदार मोड़ आते हैं।

Ayushmann Khurrana And Sara Ali Khan
नेपाल में रिलीज से पहले आयुष्मान-सारा की 'उड़ता तीर' पर लगा बैन, पाकिस्तानी जासूस की कहानी पर जाई आपत्ति?

सारा अली खान समेत कई सितारे आएंगे नजर

फिल्म में सारा अली खान एक अहम भूमिका निभा रही हैं। उनके किरदार का संबंध देश की सुरक्षा से जुड़े मिशन से है। इसके अलावा राम कपूर और गुलशन ग्रोवर पाकिस्तानी अधिकारियों की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में राहुल बोस, सुहेल नय्यर, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, सुप्रिया पिलगांवकर और मुकुल देव समेत कई कलाकार भी शामिल हैं।

आकाश ए कौशिक करेंगे निर्देशन में डेब्यू

'उड़ता तीर' के जरिए आकाश ए. कौशिक बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसके निर्माता करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन हैं। अब दर्शकों को इस स्पाई कॉमेडी में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की जोड़ी देखने का इंतजार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com