टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार दिखीं बहन कृष्णा श्रॉफ, पैपराजी ने पूछा भाई का हाल तो मिला सिर्फ ये जवाब

Krishna Shroff On Mr Faisu Reception: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के एक दिन बाद उनकी बहन कृष्णा मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में पहुंचीं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे टाइगर की हेल्थ को लेकर सवाल किया।
Krishna Shroff On Tiger Shroff Firing
टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कृष्णा श्रॉफ मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दिकी के रिसेप्शन में पहुंचीं।

  • टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के एक दिन बाद कृष्णा श्रॉफ पार्टी में दिखीं।

  • पैपराजी ने कृष्णा से भाई टाइगर की हेल्थ को लेकर सवाल पूछा।

Krishna Shroff On Tiger Shroff Firing: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दिकी का रिसेप्शन 19 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किया गया। इस पार्टी में टीवी और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ भी अपने ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। हालांकि, इस दौरान उनका एक वीडियो चर्चा में आ गया, जिसमें पैपराजी के टाइगर श्रॉफ की हेल्थ को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

मिस्टर फैजू और तान्या सिद्दिकी के रिसेप्शन में कृष्णा श्रॉफ अपनी दोस्त एरिका पैकर्ड के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पिंक ब्लाउज के साथ टील-ग्रीन लहंगा पहना था। मैचिंग दुपट्टे, स्टाइलिश एक्सेसरीज और ग्लैमरस मेकअप में उनका लुक काफी आकर्षक लग रहा था। पार्टी में पहुंचते ही पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। इसी दौरान फोटोग्राफर्स ने कृष्णा से उनके भाई टाइगर श्रॉफ की सेहत के बारे में भी सवाल किया।

भाई टाइगर की हेल्थ पर सवाल को किया इग्नोर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब कृष्णा श्रॉफ अपनी कार में बैठने जा रही थीं, तब पैपराजी ने उनसे टाइगर की सेहत का हाल पूछा। फोटोग्राफर्स ने कहा कि भाई की हेल्थ कैसी है और सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं। इस पर कृष्णा ने केवल 'थैंक यू' कहा और बिना कोई जानकारी दिए वहां से चली गईं। कृष्णा के इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके भाई की सेहत को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, उन्होंने इस दौरान टाइगर की मौजूदा हालत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी।

Krishna Shroff On Tiger Shroff Firing
स्टेज पर दलेर मेहंदी की हुई बेइज्जती तो भड़के मीका सिंह, कोल्डप्ले का नाम लेकर मीडिया से पूछा सवाल

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार शाम टाइगर श्रॉफ जुहू में फुटबॉल मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार तीन हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं। इस घटना में टाइगर को मामूली खरोंचें आईं, जबकि उनके ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई। बताया गया कि ड्राइवर के घायल होने के बाद टाइगर ने खुद कार की कमान संभाली थी। इस घटना के बाद टाइगर की सुरक्षा और उनकी सेहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में फैजू के रिसेप्शन में पहुंचीं कृष्णा श्रॉफ का भाई की हेल्थ पर चुप रहना चर्चा का विषय बन गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com