सुधा कोंगरा ने निर्माता मनो अक्किनेनी के निधन पर जताया शोक (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
मुंबई: तमिल फिल्म निर्माता मनो अक्किनेनी का 19 जनवरी को चेन्नई में निधन हो गया। लेकिन उनके मौत की अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में उनकी दोस्त, निर्देशक सुधा कोंगरा ने इंस्टाग्राम और एक्स पर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने एक भावपूर्ण नोट भी लिखा है।
दरअसल, सुधा ने सलमान खान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने मनो अक्किनेनी के साथ बिताए पलों को याद किया है। सुधा ने 2010 में विष्णु विशाल और श्रीकांत के साथ अपनी पहली फिल्म द्रोही में मनो के साथ काम किया था। इसी बीच निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर शोक जताते हुए सलमान की ‘क्रेजी फैन गर्ल्स’ के रूप में अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। साथ ही उन्होंने लिखा कि “मेरे पहले निर्माता और मेरे सबसे अच्छे दोस्त। RIP मनो अक्किनेनी। आप ऊपर के सितारों के बीच भी उतने ही चमकें, जितने आप इस धरती पर चमकते थे।”
‘मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी’
उन्होंने आगे लिखा कि, “मैं तुम्हें बहुत याद करूंगी। तुमने हमेशा मेरे पहले कट देखे हैं और मेरे पहले दर्शक रहे हो। आज मैं जो फिल्म कर रही हूं, वह मैं तुम्हें समर्पित करती हूं मनो, क्योंकि मैं जानती हूं कि तुम सिनेमा, सिनेमा और सिनेमा के सबसे बड़े प्रेमियों में से एक के रूप में मेरी हर हरकत पर नज़र रखोगे। दो पागल प्रशंसक लड़कियां 2008, पनवेल।” हालांकि, शेयर की गई इस तस्वीर में मनो और सुधा मुंबई में सलमान के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मनो का फिल्मों में योगादान
मनो ने अपने करियर के दौरान तीन तमिल फिल्मों में योगदान दिया था। जिसमें अजित कुमार की किरीदम, माधवन की 13बी और द्रोही शामिल हैं। साथ ही 2020 में सूर्या-स्टारर सोरारई पोटरू की सफलता के बाद, सुधा ने अक्षय कुमार को मुख्य भूमिका में लेकर हिंदी में फिल्म बनाई। सरफिरा टाइल से रीमेक 2024 में रिलीज हुई थी और इसे गुनगुना प्रतिक्रिया मिली थी। 2020 में, उन्होंने प्राइम वीडियो के पुथम पुधु कलई के लिए इलामाई इधो इधो सेगमेंट और नेटफ्लिक्स के पावा कढ़ाइगल के लिए थंगम का भी निर्देशन किया। इसके अलावा उनकी अगली फिल्म में शिवकार्तिकेयन मुख्य भूमिका में होंगे, उनके साथ तमिल डेब्यू में रवि मोहन, अथर्व और श्रीलीला भी होंगे।