कटरीना कैफ के मायके में विक्की कौशल ने मनाया क्रिसमस, सालियों संग मस्ती के मूड में आये नजर

विक्की कौशल ने अपने ससुराल में क्रिसमस मनाया है और वह इस दौरान सालियों के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आए हैं। कटरीना कैफ भी अपने मायके में क्रिसमस मनाते हुए बेहद खुश नजर आई हैं।
Vicky Kaushal celebrated Christmas at Katrina Kaif s maternal home
विक्की कौशल ने ससुराल में मनाया क्रिसमस
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल्स में से एक कटरीना कैफ और विक्की कौशल 25 दिसंबर को क्रिसमस का जश्न मनाते हुए नजर आए। इस मौके पर कटरीना अपने मायके में बहनों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते दिखाई दीं। विक्की कौशल भी सालियों के साथ क्रिसमस मस्ती भरे अंदाज में मनाते हुए नजर आए हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल दोनों ने ही अपने-अपने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस से जुड़ी तस्वीरें साझा की है। आप भी देखिए दोनों के क्रिसमस जश्न की ये झलक।

कटरीना कैफ कुछ दिनों पहले प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में थी। वहीं अब दोनों क्रिसमस पर वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। विक्की कौशल ने ससुराल में क्रिसमस का जश्न मनाया है। वह अपनी सालियों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते हुए नजर आए। तो वहीं कटरीना कैफ भी अपने परिवार के साथ क्रिसमस का जश्न मनाते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शादी की थी।

विक्की कौशल के काम की अगर बात करें तो वह 'छावा' फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन पुष्पा टू द रूल के साथ क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने फिल्म रिलीज की तारीख बदल दी। विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा को 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

कटरीना कैफ के काम की अगर बात करें तो वह इसी साल मेरी क्रिसमस नाम की फिल्म में नजर आई थी। जिसमें उन्होंने मारिया का किरदार निभाया था। उनकी अगली फिल्म कौन सी होगी इसके बारे में अभी औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन खबर यह है कि वह सैफ अली खान के साथ फैंटम फिल्म में नजर आएंगी। वहीं टाइगर वर्सेस पठान में वह शाहरुख खान और सलमान खान के साथ नजर सकती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com