‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई के साथ 250 करोड़ पार
Spider Man Box Office Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का दबदबा कायम है। 4 दिनों में 250 करोड़ पार करने वाली फिल्म के साथ 'द ओडिसी' भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
- Written By: यति सिंह
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (शोशल मीडिया)
Spider Man Collection: भारतीय सिनेमाघरों में इस समय हॉलीवुड और साउथ फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है, लेकिन कमाई के मामले में ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बाजी मार ली है। रिलीज के सिर्फ 4 दिनों के अंदर इस सुपरहीरो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है. टॉम हॉलैंड की अहम भूमिका वाली इस फिल्म को रविवार की छुट्टी का सबसे बड़ा फायदा मिला, जिसके चलते इसके कलेक्शन में रिकॉर्ड इजाफा दर्ज किया गया।
वीकेंड पर दर्शकों की भारी भीड़ के चलते ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है। रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने अब तक की सबसे बड़ी एक दिन की कमाई करते हुए 76 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया। इससे ठीक 1 दिन पहले यानी शनिवार को फिल्म ने 70.25 करोड़ रुपये कमाए थे। लगातार बढ़ती रफ्तार के दम पर फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन अब 256.33 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
पुराने रिकॉर्ड तोड़ कर इतिहास रचने की राह
कमाई के इस के साथ यह ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ फिल्म कई पुरानी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ती दिख रही है। मात्र 4 दिनों में 250 करोड़ से अधिक का व्यापार करने के बाद अब इसकी नजर ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के पहले हफ्ते के रिकॉर्ड पर टिकी है।
सम्बंधित ख़बरें
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच फिर सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमला
‘भोजपुरी बवाल’ के पहले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्टार के गुस्से ने चौंकाए दर्शक
बिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन
Jana Nayagan Collection Day 11: संडे पर गरजा विजय का जलवा, ‘जन नायकन’ ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई
‘एवेंजर्स: एंडगेम’ ने अपने शुरुआती 7 दिनों में भारतीय बाजार से 260.40 करोड़ रुपये कमाए थे। वर्तमान रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि टॉम हॉलैंड की यह फिल्म महज 5वें दिन ही इस बड़े आंकड़े को ध्वस्त कर देगी।
क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का जादू कायम
दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ भी तीसरे हफ्ते में एंट्री करने के बाद लगातार कमाई कर रही है। सिनेमाघरों में अपने 17वें दिन फिल्म ने 5.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि 16वें दिन इसका कलेक्शन 5.80 करोड़ रुपये रहा था।
ये भी पढ़ें: ‘भोजपुरी बवाल’ के पहले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा, स्टार के गुस्से ने चौंकाए दर्शक
मैट डेमन, टॉम हॉलैंड और एनी हैथवे जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म का कुल भारतीय कलेक्शन 149.89 करोड़ रुपये पहुंच गया है। तीनों ही फिल्में अलग-अलग वर्ग के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही हैं।
