एटली कुमार की अगली फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट होंगी साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश
- Written By: सुनीता पांडे
Updated On:
Jul 19, 2023 | 12:29 PM
मुंबई: सामंथा रुथ प्रभु, तमन्ना भाटिया, श्रुति हासन, काजल अग्रवाल जैसी साउथ एक्ट्रेसेस बॉलीवुड में खूब धूम मचा रही है। अब शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली कुमार की अगली फिल्म से एक और साउथ एक्ट्रेस की बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। खबर है कीर्ति सुरेश वरुण धवन के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने मुंबई में शुरू होगी और नवंबर तक इसे पूरा करने की प्लानिंग है। बीते दिनों रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वरुण धवन की ये फिल्म साउथ स्टार थलापति विजय की हिट फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म ‘थेरी’ का डायरेक्शन एटली कुमार ने किया था। अब देखने वाली बात होगी कि वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की इस फिल्म का नाम क्या होता है और इसकी कहानी क्या होती है?
सम्बंधित ख़बरें
कीर्ति सुरेश का ‘डबिंग मैराथन’: बिना रुके लगातार 9 घंटे किया काम, तस्वीर शेयर कर दिखाया अपना हाल
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का गाना नैन मटक्का रिलीज़, दिलजीत दोसांझ और धी ने दी आवाज, दर्शक कर रहे भारी तारीफ
रिपोर्ट: एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल से करने जा रहीं शादी, गोवा में होगी डेस्टिनेशन मैरेज
Souths famous actress keerthy suresh will be seen opposite varun in atlee kumars next film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 19, 2023 | 12:29 PM
