Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘फतेह’ का कलेक्शन वृद्धाश्रम और अनाथालय में दान करेंगे सोनू सूद, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सोनू सूद अक्सर अपने योगदान को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वह एक इवेंट के सिलसिले में अहमदाबाद पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'फतेह' का कलेक्शन वह वृद्धाश्रम और अनाथालय में दान करेंगे।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Dec 15, 2024 | 02:41 PM

'फतेह' का कलेक्शन वृद्धाश्रम और अनाथालय में दान करेंगे सोनू सूद, जानें कब आएगी फिल्म (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर अपने योगदान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। इसी बीच एक्टर ने बीते शनिवार 15 दिसंबर को #DrugFreeFuture के तीसरे सीजन का समर्थन करने के लिए अहमदाबाद में गिफ्ट सिटी रन में शामिल हुए। इसका उद्देश्य लोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मुद्दे से निपटना है। इस दौरान एएनआई से बात करते हुए अभिनेता ने लोगों की फिटनेस को लेकर बात की। साथ ही अपनी फिल्म ‘फतेह’ का भी जिक्र किया।

‘फतेह’ का कलेक्शन दान करेंगे सोनू सूद
उन्होंने कहा कि यह फिल्म साहस, लचीलापन और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक मनोरंजक कहानी है। यह कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों द्वारा अनुभव किए गए साइबर अपराध के वास्तविक जीवन के उदाहरणों पर आधारित है। जहां लोग हर दिन साइबर धोखाधड़ी का सामना करते हैं। इसलिए, यह उस पर एक एक्शन फिल्म है। यह लोगों को साइबर अपराध से सुरक्षित रहने के बारे में जागरूक करेगी। फतेह देश के लोगों के लिए बनाई गई फिल्म है। हम फिल्म के कलेक्शन को वृद्धाश्रम और अनाथालयों में भेजने की कोशिश करेंगे।

फिल्म के स्टारकास्ट
आपको बता दें, ‘फतेह’ शक्ति सागर प्रोडक्शंस और ज़ी स्टूडियो द्वारा निर्मित फिल्म है। इसमें सोनू सूद जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इसके अलावा इस फिल्म के लिए हॉलीवुड के कुछ प्रमुख नामों को शामिल किया गया है, जिसमें फोटोग्राफी निर्देशक, शोध टीम और एक्शन कोरियोग्राफर शामिल हैं। वहीं यह फिल्म ‘फतेह’ 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी।

सम्बंधित ख़बरें

कर्मचारी सुरक्षा सर्वोपरि, नगरसेवकों की दादागिरी पर FIR तय: आयुक्त जी. श्रीकांत

नवघर औद्योगिक क्षेत्र में भूकंप से हड़कंप, संवेदनशील परियोजनाओं के बीच बढ़ी चिंता

विधानसभा का घेराव करने जा रही कांग्रेस के 200 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, अजय राय बोले- गरीबों का हक मार रही सरकार

ठाणे मनपा में तीन साल के प्रशासनिक कार्यों पर घमासान, भाजपा ने मांगा फंड खर्च का पूरा हिसाब

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

कुछ दिन पहले मेकर्स ने रिलीज किया था टीजर
इससे पहले फिल्म मेकर्स ने ‘फतेह’ का टीजर शेयर किया था। वहीं सोनू सूद ने भी टीजर का क्लिप अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस टीजर शुरुआत में बोला गया है कि, ‘किसी को कभी कम मत समझो।’ इसके बाद सोनू सूद का वॉयसओवर है। जिसमें वह अन्य व्यक्ति से बात करते सुना जा सकता है। जिसमें वो बोलते हैं कि उसने 19 मार्च को 40 नहीं बल्कि 50 लोगों को मारा था। उन्होंने आगे कहा त, “आपको वे दस शव कभी नहीं मिलेंगे, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे”

Sonu sood donate film fateh box office collection to old age homes and orphanages

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 15, 2024 | 02:40 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.