Sonu Nigam Health Update: ‘बहुत सारी दवाइयां ले रहा हूं’, सोनू निगम ने बताया अपना हाल, फिर भी करेंगें परफॉर्म
Sonu Nigam Health Condition: सोनू निगम एक दर्दनाक न्यूरोलॉजिकल समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके इलाज और दवाइयों के कारण उनकी आवाज भी भारी हो गई है। इसके बावजूद दर्द सहकर भी सोनू निगम मंच पर परफॉर्म करेंगे
- Written By: यति सिंह
सोनू निगम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sonu Nigam Pinched Nerve: बॉलीवुड से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने संगीत प्रेमियों को की टेंशन बढ़ा दी है। अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले प्लेबैक सिंगर सोनू निगम इन दिनों एक बेहद गंभीर शारीरिक तकलीफ से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी इस बीमारी की जानकारी शेयर की है।
इस खबर के सामने आने के बाद से ही उनके फैंस लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बेहद गंभीर दर्द में होने के बावजूद सोनू निगम ने अपने काम और प्रशंसकों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है।
नस के असहनीय दर्द से जूझ रहे सोनू निगम
सिंगर ने फैंस को वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वे इस समय पिन्च्ड नर्व यानी दबी हुई नस की समस्या का सामना कर रहे हैं। पिछले लगभग एक हफ्ते से उनकी इस स्थिति को ठीक से समझने और सही इलाज की दिशा तय करने के लिए लगातार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
इंटरनेशनल योगा डे पर बच्चों के बीच पहुंचे शाहिद कपूर, योग के साथ फिटनेस और आत्मविश्वास का खास संदेश
यश के फैंस के लिए खुशखबरी, तीन बार टली ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पर जल्द हो सकता है आधिकारिक ऐलान
रिया कपूर की टीम को लगा 1.35 करोड़ रुपये का झटका, न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान चोरी हुए कीमती हीरे
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने दिखाया फिटनेस का दम, 58 की उम्र में भी फैंस को किया प्रेरित
सोनू निगम ने कहा कि ‘डॉक्टरों की देखरेख में उनके कई तरह के जरूरी मेडिकल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें एमआरआई और सीटी स्कैन जैसी जांचें शामिल हैं। इस बीमारी के कारण होने वाला शारीरिक दर्द इतना तीखा और असहनीय होता है कि सामान्य दिनचर्या का पालन करना भी किसी के लिए बहुत बड़ी चुनौती बन जाता है।’
थेरेपी और दवाओं पड़ा गले पर असर
सोनू निगम की इस बीमारी का जो इलाज चल रहा है, वह दर्द को कम करने के बजाय अपने आप में एक अलग तरह की परीक्षा है। सोनू निगम ने वीडियो में खुलासा किया कि ‘उनके जो फिजियोथेरेपी सेशन्स हो रहे हैं, वे शारीरिक रूप से बेहद तकलीफदेह और दर्दनाक साबित हो रहे हैं।
इस असहनीय दर्द से थोड़ी राहत पाने के लिए डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें लगातार भारी मात्रा में पेन किलर्स और मसल्स रिलैक्सेंट जैसी दवाइयों का सहारा लेना पड़ रहा है। दवाओं के इस भारी डोज का सीधा असर उनकी सबसे बड़ी ताकत यानी उनकी आवाज पर पड़ा है। इस इलाज के कारण लाइव शो से ठीक पहले गायक का गला थोड़ा भारी हो गया है, जो एक कलाकार के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।’
बीमारी पर भारी पड़ा सोनू निगम का जुनून
सिंगर सोनू निगम के इरादे बेहद मजबूत और अलग मिट्टी के बने हैं। शरीर के दर्द और भारी आवाज जैसी बड़ी चुनौतियों होने के बाद भी उन्होंने मुंबई में होने वाले अपने आने वाले लाइव कॉन्सर्ट को टालने या रद्द करने से पूरी तरह मना कर दिया है।
गायक सोनू निगम का कहना है कि वे काफी लंबे समय के बाद स्टेज पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में वे अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट से किसी भी हाल में पीछे नहीं हटेंगे। वे दर्द सहकर भी मंच पर उतरेंगे और अपने दर्शकों के सामने स्टेज पर परफॉर्म करेंगे।
यह भी पढ़ें: Himanshu Jangra FIR: ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने लिया नया मोड़, महाराष्ट्र के बाद गुरुग्राम में केस दर्ज
सोनू निगम के इस गाने का आज भी है क्रेज
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर-2 हाल ही में रिलीज की गई थी। जिसमें सोनू निगम का आइकॉनिक सॉन्ग घर कब आओगे आज भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने ने एक बार फिर से साल 1997 में रिलीज हुए संदेशे आते हैं गाने की यादें तरोताजा कर दी थी। सोनू निगम का ये गाना आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है।
