सोनी राजदान ने याद किया 1984 की ‘पार्टी’ का अनुभव, बोलीं- पूरी रात खड़े रहना पड़ा था

Soni Razdan Film: सोनी राजदान इन दिनों अपनी फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो कश्मीर की पहली मशहूर प्लेबैक सिंगर राज बेगम के जीवन पर आधारित है और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।
सोनी राजदान ने याद किया 1984 की ‘पार्टी’ का अनुभव, बोलीं- पूरी रात खड़े रहना पड़ा था
सोनी राजदान (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Soni Razdan talked about Party: दिग्गज एक्ट्रेस सोनी राजदान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और कश्मीर की पहली मशहूर प्लेबैक सिंगर राज बेगम के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सोनी राजदान मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनी राजदान ने अपनी कल्ट फिल्म ‘पार्टी का अनुभव साझा किया। इस फिल्म का निर्देशन गोविंद निहलानी ने किया था और इसमें ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, रोहिणी हट्टंगड़ी, विजया मेहता, मनोहर सिंह और के.के. रैना जैसे दिग्गज कलाकार थे।

सोनी राजदान ने बताया कि उस समय वे इंडस्ट्री में नई थीं और शूटिंग उनके लिए बेहद अलग अनुभव था। उन्होंने कहा कि जब आप किसी फिल्म पर काम कर रहे होते हैं और हर रात पूरी रात शूटिंग करते हैं, तो आपकी सबसे प्यारी यादें पैक-अप करके सोने की होती हैं। मैं मजाक कर रही हूं, यह बहुत अच्छा अनुभव था। एक कमरे से दूसरे कमरे में कैमरा और एक्टर्स का मूवमेंट उस दौर में बिल्कुल नया था।

सोनी राजदान ने कही ये बात

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि यह अनुभव काफी थकाऊ रहा। सोनी राजदान ने बताया कि शूटिंग के दौरान हमें घंटों खड़े रहना पड़ता था क्योंकि कलाकार डायलॉग्स देते समय बार-बार अटक जाते थे। मुझे याद है, पैरों में बहुत दर्द होता था। लेकिन चूंकि मैं नई थी, इसलिए मुझे सीनियर एक्टर्स को देखकर बहुत कुछ सीखने को मिला। बता दें कि सबा आजाद और सोनी राजदान के अभिनय से सजी फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होनी शुरू हो गई है।

सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज की कहानी

सोनी राजदान अब ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’ में नजर आ रही हैं। इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट, एप्पल ट्री पिक्चर्स प्रोडक्शन और रेन्ज फिल्म्स प्रोडक्शन ने मिलकर बनाया है। इसमें सोनी राजदान और सबा आजाद ने राज बेगम का किरदार दो अलग-अलग समयावधियों में निभाया है। फिल्म में जैन खान दुर्रानी, शीबा चड्ढा, तारक रैना और लिलेट दुबे भी अहम भूमिकाओं में हैं। सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज फिल्म की बात करें तो ये तमाम आंधियों के बाद भी सपनों के पलते रहने की कहानी है। ये कहानी है कभी भी लक्ष्य से पीछे ना हटने की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com