Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनी राजदान ने शादीशुदा महेश भट्ट से किया था प्यार, शादी के बाद आलिया की मां को हुआ पछतावा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान का जन्म 25 अक्टुबर 1956 को इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था। सोनी राजदान आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनी का जन्म भले ही यूके में हुआ, लेकिन वह भारतीय मूल से ताल्लुक रखती हैं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Oct 25, 2024 | 10:12 AM

सोनी राजदान (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनी राजदान का जन्म 25 अक्टुबर 1956 को इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था। सोनी राजदान आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनी का जन्म भले ही यूके में हुआ, लेकिन वह भारतीय मूल से ताल्लुक रखती हैं। सोनी राजदान के पिता नरेंद्र नाथ राजदान कश्मीरीन पंडित थे। वहीं एक्ट्रेस की मां गर्ट्रूड होल्जर ब्रिटिश-जर्मन मूल की थीं।

सोनी का बचपन बॉम्बे यानी मुंबई में बीता। सोनी राजदान ने अपने करियर की शुरुआत अंग्रेजी फिल्म जॉन फॉव्लेस से की थी। इसके बाद सोनी ने फिल्म 36 चौरंगी लेन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्में की। इसमें आहिस्ता-आहिस्ता, मंडी, सारांश, त्रिकाल, खामोश आदि फिल्में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- प्रभास ने जन्मदिन पर फैंस को दिया गिफ्ट

सम्बंधित ख़बरें

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी का विरोध करना आलिया भट्ट को पड़ा भारी, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, बताया ‘हिपोक्रेट’

गौरी खान के रेस्टोरेंट में छाया आलिया-रणबीर का देसी अंदाज, ढोल की थाप पर किया जबरदस्त डांस

Yami Gautam Haq: ‘हक’ देखकर आलिया भट्ट ने की यामी गौतम की खुलकर तारीफ, बोलीं- मैं आपकी फैन हूं

आलिया भट्ट ने शेयर की 2026 की पहली फैमिली फोटो, पापा रणबीर कपूर संग मस्ती करती दिखीं क्यूट राहा

सोनी राजदान और महेश भट्ट की पहली मुलाकात फिल्म सारांश के सेट पर हुई थी। इस दौरान सोनी राजदान को महेश भट्ट से प्यार हो गया था। वह महेश भट्ट के लिए कुछ भी कर सकती थी। वहीं महेश भट्ट पर भी सोनी के प्यार का खुमार चढ़ गया था। महेश भट्ट ने सोनी से शादी करने के लिए अपने परिवार के बारे में भी नहीं सोचा था। सोनी ने महेश भट्ट के सामने इस्लाम कबूल करने की शर्त रखी, जिसे फिल्ममेकर ने मान लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल भी किया था। हालांकि कपल कभी भी रीति-रिवाज निभाते नजर नहीं आए। जब सोनी और महेश की शादी हुई थी, उनके बाद महेश भट्ट की पहली पत्नी लॉरेन ब्राइट के बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट, सोनी से नफरत करने लगे। इस खुलासा पूजा भट्ट ने एक इंटरव्यू में किया था।

सोनी राजदान के बारे में पूजा ने बताया था कि वह शुरुआत में सोनी को दुष्ट औरत मानते थे। उन्हें लगता था कि सोनी ने उनके पापा को छीन लिया है, जिसकी वजह से वह घर नहीं आते हैं। वहीं, इस बात से सोनी राजदान के मन में पछतावा रहा। उन्हें काफी समय तकलगता रहा कि उन्होंने किसी का घर तोड़कर अपना परिवार बनाया है। तब पूजा ने ही सोनी को समझाया था कि उन्होंने ने किसी का घर नहीं थोड़ा है। उनके पापा-मम्मी के बीच कुछ बचा ही नहीं था।

ये भी पढ़ें- सूर्या ने सबसे बुरे समय पर की चर्चा

Soni razdan fell in love with married mahesh bhatt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 09:50 AM

Topics:  

  • Alia Bhatt

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.