जब शादीशुदा महेश भट्ट के प्यार में पड़ गई थीं सोनी राजदान, फिल्म 'सारांश' के सेट शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

Soni Razdan Birthday: हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनी राजदान के जन्मदिन पर जानिए कैसे उन्होंने शादीशुदा महेश भट्ट के साथ अपने प्यार को मुकम्मल किया और तमाम संघर्षो का सामना कर शादी की।
Soni Razdan Birthday
सोनी राजदान और महेश भट्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सोनी राजदान और महेश भट्ट की लव स्टोरी बॉलीवुड के चर्चित रिश्तों में शामिल है।

  • महेश भट्ट की पहली पत्नी से उनके 2 बच्चे पूजा भट्ट और राहुल भट्ट हैं।

  • सोनी राजदान और महेश भट्ट की दो बेटियां आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट हैं।

  • समय के साथ परिवारिक रिश्तों में बदलाव आया और आपसी समझ बढ़ी।

Soni Razdan Love Story: आज बॉलीवुड की दिग्गज अदकारा सोनी राजदान अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनकी एक्टिंग के चर्चे तो हमेशा से होते रहे हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ और खासकर महेश भट्ट के साथ उनकी लव स्टोरी ने हमेशा से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ब्रिटिश-जर्मन और कश्मीरी मूल के परिवार में जन्मी सोनी ने जब हिंदी सिनेमा में कदम रखा, तो शायद ही किसी ने सोचा होगा कि उनकी लाइफ किसी फिल्मी कहानी से भी ज्यादा रोमांचक साबित होगी।

जब एक शादीशुदा डायरेक्टर पर आ गया दिल

सोनी राजदान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर और चुनिंदा फिल्मों से की थी। लेकिन उनकी लाइफ में असली मोड़ तब आया जब उनकी मुलाकात फिल्म मेकर महेश भट्ट से हुई। उस वक्त तक महेश भट्ट पहले से ही शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे।

इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए। यह रिश्ता उस दौर के समाज के लिहाज से काफी चर्चा में रहा। क्योंकि एक शादीशुदा मर्द के साथ नजदीकियां बढ़ाना आसान नहीं था। लेकिन दोनों ने तमाम सामाजिक बंधनों को दरकिनार करते हुए अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया।

Soni Razdan Birthday
सोनी राजदान और महेश भट्ट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

दूसरा धर्म कबूल करने की शर्त और निकाह

जब एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और महेश भट्ट के प्यार की बातें आम होने लगीं, तो रिश्ते को एक नया नाम देने की बात सामने आई। खबरों के अनुसार सोनी ने महेश भट्ट के सामने निकाह करने के लिए एक बड़ी शर्त रखी थी।

उन्होंने कहा था कि वे तभी शादी करेंगी जब वे इस्लाम कबूल करेंगे। डायरेक्टर ने इस शर्त को स्वीकार किया और दोनों ने शादी कर ली। हालांकि इसके बाद भी उनके रास्ते आसान नहीं थे, क्योंकि परिवार और समाज की नजरों में यह रिश्ता सवालों के घेरे में था।

Soni Razdan Birthday
जब मोहब्बत अधूरी रही, लेकिन गीत अमर हो गए... तब साहिर लुधियानवी ने टूटे दिल से लिखा ये गाना 'अभी न जाओ'

जब पूजा भट्ट की नफरत का करना पड़ा सामना

इस शादी का असर महेश भट्ट के पहले परिवार पर भी बहुत गहरा पड़ा। उनकी पहली पत्नी लॉरेन ब्राइट के बच्चों यानी पूजा भट्ट और राहुल भट्ट के मन में सोनी राजदान के लिए भारी नफरत थी।

एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में वे सोनी को अपनी लाइफ में खलनायिका की तरह देखती थीं। उन्हें लगता था कि सोनी की वजह से उनके पिता उनसे दूर हो गए हैं। बच्चों की इस नफरत और गुस्से को संभालना सोनी राजदान के लिए किसी मानसिक परीक्षा से कम नहीं था।

पछतावे का दर्द और आपसी समझ का सफर

जिंदगी में सबकुछ पा लेने के बाद भी सोनी राजदान के मन में एक अजीब सी चुभन और पछतावा लंबे समय तक बना रहा। उन्हें कई बार ऐसा महसूस होता था कि उन्होंने किसी अन्य का घर उजाड़कर अपना घर बसाया है।

हालांकि समय के साथ रिश्तों की यह कड़वाहट कम होने लगी। खुद पूजा भट्ट ने आगे आकर सोनी को समझाया कि उन्होंने किसी का घर नहीं तोड़ा था, क्योंकि उनके माता-पिता के बीच रिश्ते पहले ही खत्म हो चुके थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com