बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर की बेटी के लिए सोनम कपूर ने भेजा गिफ्ट, एक्ट्रेस ने कहा- थैंक्स
- Written By: संदीप पांडे
Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) बिपाशा बसु (Bipasha Basu) ने 12 नवंबर 2022 को अपनी बेटी को जन्म दिया हैं। उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ अपनी फर्स्ट बेबी गर्ल का वेलकम किया है। कपल ने अपनी बेटी का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के छह साल बाद पैरेंट्स बने हैं। वो काफी खुश हैं। बता दें कि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।
कपल के पैरेंट्स बनने के बाद फैंस के साथ-साथ स्टार्स ने भी उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दी है। वहीं बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की बेटी देवी बसु सिंह ग्रोवर को बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने गिफ्ट के जरिए अपना प्यार भेजा है। इसकी जानकारी खुद बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर दी हैं। वीडियो में एक गिफ्ट हैम्पर नजर आ रहा है। जिसपर रिबन और गुब्बारें लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sonam Kapoor Fashion: 6 महीने में तैयार हुआ सोनम कपूर का पर्पल केप, वेडिंग फैशन के लिए बना परफेक्ट इंस्पिरेशन
Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर के बर्थडे पर सास ने लुटाया प्यार, कहा- ‘आप सुपरमॉम हैं’
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Sonam Kapoor Career: फ्लॉप फिल्म से डेब्यू, फिर बनीं फैशन क्वीन, देखें सोनम कपूर की ये शानदार फिल्में
सोनम कपूर ने गिफ्ट हैम्पर के साथ एक प्यारा मैसेज भी लिखकर भेजा है। जिसमें लिखा, ‘डिअर बिप्स और करण आप दोनों को आपके बेबी गर्ल के लिए बधाई एक बच्चा एक आशीर्वाद है और मुझे यकीन है कि ‘देवी’ आपको बहुत अधिक देगी सोनम, आनंद और वायु!’
सोनम कपूर के इस लवली नोट पर बिपाशा बसु ने रिएक्ट करते हुए सोनम कपूर, आनंद आहूजा और वायु को धन्यवाद कहा है साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि बेटी देवी को सोनम कपूर का भेजा गिफ्ट बहुत पसंद आया है। बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा भी इसी साल पैरेंट्स बने हैं। 20 अगस्त को सोनम कपूर ने बेटे वायु को जन्म दिया है।
