Sonam Kapoor Birthday: सोनम कपूर के बर्थडे पर सास ने लुटाया प्यार, कहा- ‘आप सुपरमॉम हैं’
Sonam Kapoor Birthday Post: सोनम कपूर के 41वें जन्मदिन पर उनकी सास प्रिया आहूजा ने सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उन्हें एक बेहतरीन 'सुपरमॉम' बताया।
- Written By: यति सिंह
सोनम कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sonam Kapoor Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर आज 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस बेहद खास मौके पर जहां देश और दुनिया भर से उनके फैंस और करीबी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, वहीं उनकी सास प्रिया आहूजा ने एक बेहद खूबसूरत और दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। प्रिया आहूजा ने सोशल मीडिया पर परिवार की कुछ ऐसी अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देखकर किसी भी आम लोगों का दिल खुश हो जाएगा।
इन तस्वीरों के साथ प्रिया आहूजा ने अपनी बहू के लिए जो बातें लिखी हैं, वे आज के समय में सास-बहू के खूबसूरत और मिच्योर रिश्ते की एक मिसाल पेश करती हैं। प्रिया आहूजा सोनम कपूर को सिर्फ एक बहू नहीं, बल्कि अपने बच्चों की परवरिश पूरी जिम्मेदारी से करने वाली सुपरमॉम बताया है।
सोनम कपूर की भावुक कर देने वाली तस्वीर
प्रिया आहूजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद भावुक कर देने वाली पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने सोनम कपूर की उनके दोनों बेटों वायु और रुद्र के साथ बेहद अनमोल और निजी पलों की तस्वीरें दिखाई हैं।इस पोस्ट में सोनम कपूर का एक ऐसा रूप नजर आ रहा है, जिसे अमूमन चकाचौंध भरी फिल्मी दुनिया से दूर एक आम घरेलू परिवेश में ही देखा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
जल्द ओटीटी पर दस्तक देगी इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा, जानें कब और कहां देखने मिलेगी ये कहानी
बाहुबली स्टाइल में End होगी रामायण, नितेश तिवारी ने बताया क्यों सस्पेंस पर खत्म होगी फिल्म
Kriti Sanon Birthday: मॉडलिंग में मिली फटकार से टूटी थीं कृति, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की नेशनल अवॉर्ड विनर स्टार
Amaal Mallik: पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अपने आरोपों पर कायम अमाल, बोले- बेटा मुझसे तो औकात में ही रहना
बहू नहीं बल्कि घर की बेटी
प्रिया आहूजा ने खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि ‘सोनम उनके परिवार का एक ऐसा हिस्सा हैं, जिन्होंने अपने असीम प्यार और अपनेपन से पूरे घर को खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया है। उन्होंने सोनम को एक असली ‘सुपरमॉम’ का खिताब दिया, जो अपने दोनों बच्चों की परवरिश बहुत ही बेहतरीन तरीके से कर रही हैं। प्रिया आहूजा ने आगे कहा कि इस बार का जन्मदिन सोनम के लिए और भी ज्यादा खास है, क्योंकि वह इसे अपने दोनों नन्हे बच्चों की मौजूदगी में मना रही हैं।
यह भी पढ़ें: Sarika Web Series: OTT पर छाएंगे बुंदेलखंड के कलाकार, ‘सारिका’ की रिलीज का हो रहा इंतजार
फिल्म सांवरिया से की थी सोनम कपूर ने करियर की शुरुआत
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक असफल शुरुआत के बाद अपने 12 साल के करियर में कई बेहतरीन फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। स्टार किड होने के बावजूद उन्होंने कड़े संघर्ष से एक मजबूत मुकाम हासिल किया है। सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी।
सोनम कपूर इस फिल्म से हर किसी को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे करारी मात का सामना करना पड़ा। पहली ही फिल्म फ्लॉप होने के बाद किसी भी नए कलाकार के लिए खुद को संभालना बेहद मुश्किल होता है। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, इस असफलता ने उन्हें अपनी कमियों को समझने और किरदारों को चुनने में ज्यादा गंभीरता दिखाई।
