बाहुबली स्टाइल में End होगी रामायण, नितेश तिवारी ने बताया क्यों सस्पेंस पर खत्म होगी फिल्म
Ramayana Part 1 Update: रामायण को लेकर नया अपडेट सामने आया है। निर्देशक नितेश तिवारी के मुताबिक फिल्म का पहला भाग क्लिफहैंगर पर खत्म होगा, ताकि दर्शकों में दूसरे पार्ट को लेकर उत्सुकता बनी रहे।
- Written By: अपूर्वा नायक
रामायण पार्ट 1 नितेश तिवारी और रणबीर कपूर (सौ. डिजाइन फोटो )
Ramayana Part 1 Ending: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रहने वाली है। हाल ही में नितेश तिवारी ने इस फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट साझा की है।
नितेश तिवारी इस फिल्म को लेकर जानकारी दी है कि रामायण: पार्ट 1 का एंड एक क्लिफहैंगर पर साथ होगा, ताकि दर्शकों के मन में दूसरे पार्ट के लिए एक्साइटमेंट बनी रहे। साथ ही नितेश ने ये भी कहा कि इस इतनी विशाल कहानी को एक फिल्म में समेटना मुमकिन नहीं था, इसलिए इसे 2 पार्ट्स में पेश किया जाएगा।
नितेश ने किया खुलासा
नितेश तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि रामायण दो भागों में आएगी। पहला भाग एक ऐसे मोड़ पर खत्म होगा, जहां से ऑडियंस फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए भी एक्साइटेड रहेंगे। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी को दो हिस्सों में बांटना क्रिएटिव नजरिए से बेहतर विकल्प था, जिससे हर महत्वपूर्ण प्रसंग को पर्याप्त समय और विस्तार मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
Kriti Sanon Birthday: मॉडलिंग में मिली फटकार से टूटी थीं कृति, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की नेशनल अवॉर्ड विनर स्टार
11 साल की उम्र में शुरू किया अभिनय, ‘शोले’ के गब्बर बन अमजद खान ने बदल दी बॉलीवुड के विलेन की परिभाषा
इंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
लंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
फैंस की थ्योरी में क्या-क्या दिख सकता है?
फिल्म की कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की फैन थ्योरी सामने आ रही हैं। इन अटकलों के अनुसार, पहले भाग में भगवान राम का प्रारंभिक जीवन, माता सीता से विवाह, अयोध्या, वनवास और सीता हरण तक की घटनाएं दिखाई जा सकती हैं। वहीं दूसरे भाग में हनुमान से मिलन, सुग्रीव और वानर सेना, लंका और रावण का साम्राज्य तथा अंतिम युद्ध जैसे प्रमुख प्रसंग देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए फैन थ्योरी को केवल अटकलों के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
ट्रेलर लीक होने की चर्चा
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर चुनिंदा मीडिया प्रतिनिधियों और खास मेहमानों को एक विशेष कार्यक्रम में दिखाए जाने की खबरें सामने आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रेलर के कुछ कथित वीडियो और विवरण वायरल होने लगे। खासकर सुपरस्टार यश के रावण लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कुछ यूजर्स ने मेकर्स से आधिकारिक ट्रेलर जल्द रिलीज करने की मांग भी की है।
ये भी पढ़ें :- Kriti Sanon Birthday: मॉडलिंग में मिली फटकार से टूटी थीं कृति, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की नेशनल अवॉर्ड विनर स्टार
दमदार स्टारकास्ट बनी सबसे बड़ी ताकत
‘रामायण’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टारकास्ट है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, कुणाल कपूर, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरे पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में लाने की योजना है। इसी वजह से यह फिल्म आने वाले समय की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में गिनी जा रही है।
