Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sonam Kapoor Birthday: 90 किलो वजन से फैशन आइकॉन बनीं सोनम कपूर, जानिए पूरी कहानी

सोनम कपूर बचपन से ही पॉलिसिस्टिक ओवरेन डिजीज से पीड़ित थी। इंसुलिन रेसिस्टेंस थेरेपी के जरिए उन्होंने अनचाहे बालों से तो मुक्ति पा ली, लेकिन वजन फिर भी बना रहा।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jun 09, 2025 | 06:01 AM

सोनम कपूर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड की फैशन आइकॉन मानी जाने वाली सोनम कपूर का जन्म 9 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। सोनम कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही है। सोनम कपूर ने अपनी जिंदगी में जो सफर तय किया है, वह कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज भले ही वह स्टाइल और कॉन्फिडेंस की मिसाल बन चुकी हैं, लेकिन एक वक्त था जब सोनम 90 किलो वजन, चेहरे और हाथों पर घने बालों की वजह से खुद को हीन भावना से देखती थीं।

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जैसी बीमारी के कारण सोनम को वजन और हार्मोनल समस्याओं से जूझना पड़ा। इंसुलिन रेसिस्टेंस थेरेपी से उन्होंने धीरे-धीरे कंट्रोल पाया और फिर अपने ट्रांसफॉर्मेशन की शुरुआत की। बॉलीवुड में उनकी एंट्री भी आसान नहीं रही। पिता अनिल कपूर की सिफारिश पर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने उन्हें फिल्म ‘ब्लैक’ के दौरान बतौर असिस्टेंट शामिल किया। यहीं से सोनम ने कैमरा के पीछे की बारीकियां सीखी। भंसाली ने उनकी मेहनत और जोश को पहचाना और उन्हें रणबीर कपूर के साथ ‘सावरिया’ में लॉन्च किया।

फिल्म भले बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन सोनम की पहचान बनने लगी। एक नए जमाने की ग्लैमरस फैशनिस्टा के रूप में। सोनम कपूर ने एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल स्टेटमेंट में एक नई मिसाल कायम की। ‘रांझणा’, ‘नीरजा’, ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय का भी दम दिखाया, लेकिन उनकी असली पहचान फैशन वर्ल्ड में बनी।

ये भी पढ़ें- जॉनी लीवर की बेटी जेमी ने खोले दिल के राज, बोलीं- लोग कहते थे मर क्यों नहीं जाती

आज सोनम कपूर को इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री माना जाता है। कई बार उनके फैशन को आम दर्शक समझ नहीं पाते, लेकिन फैशन एक्सपर्ट और सेलेब्स उन्हें ट्रेंडसेटर कहते हैं। वो रेड कार्पेट लुक्स से लेकर एयरपोर्ट फैशन तक में नए ट्रेंड्स सेट करती हैं। हालांकि, सोनम का नाम अक्सर उनके बेबाक बयानों और सोशल मीडिया टिप्पणियों की वजह से भी सुर्खियों में रहता है। जरूरी हो या ना हो, वो खुलकर राय देती हैं, जिससे उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ती है। लेकिन एक बात साफ है कि वो अपने कॉन्फिडेंस और इंडिविजुएलिटी को कभी भी दबने नहीं देतीं।

Sonam kapoor became a fashion icon from a weight of 90 kg know whole story

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 06:01 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • Sonam Kapoor

सम्बंधित ख़बरें

1

Birthday Special: लिरिल के ऐड से 8 घंटे शिफ्ट के विवाद तक, हमेशा सुर्खियों में रही दीपिका पादुकोण

2

उदय चोपड़ा का फिल्मों में नहीं चला जादू, यूं बने करोड़ों के मालिक, बर्थडे पर जानिए एक्टर की कहानी

3

परवीन बॉबी की बायोपिक से स्पिरिट तक, ये हैं तृप्ति डिमरी की 4 अपकमिंग फिल्में

4

बॉर्डर के इस रोल को 5 एक्टर्स ने किया था रिजेक्ट, अक्षय खन्ना को ऐसे मिला था ये यादगार किरदार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.