- Hindi News »
- Entertainment »
- Sonal Mansingh Birthday Special Journey From Child Prodigy To Cultural Icon
Sonal Mansingh Birthday: सिर्फ 4 साल की उम्र में शुरू किया था क्लासिकल डांस, पद्म भूषण का भी मिल चुका है सम्मान, जानें पूरी कहानी
सोनल मानसिंह भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्य शैली की गुरु हैं। उन्होंने महज चार साल की उम्र में अपने नृत्य कला की शुरुआत की थी। वहीं सोनम आज अपना 81वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर चलिए उनके जीवन से जुड़ी कहानी जानते हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सोनल मानसिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: भारत की सांस्कृतिक धरोहर को विश्व मंच पर सम्मान दिलाने वालीं सुप्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. सोनल मान सिंह आज भी कला की दुनिया में प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं। वहीं सोनल हर साल 30 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। दरअसल, उनका जन्म 30 अप्रैल 1944 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने ओडिसी और भरतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्यों में कई उपलब्धि हासिल की है। ऐसे में चलिए इस खास मौके पर जानते हैं उनके जीवन की कुछ अनसुनी बातें।
सोनल मान सिंह ने महज चार साल की उम्र में मणिपुरी नृत्य से अपनी कला यात्रा की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने भरतनाट्यम की विधिवत शिक्षा ली और फिर ओडिसी को भी अपना लिया। डॉ. सिंह की खास बात ये है कि उन्होंने सिर्फ नृत्य को ही नहीं अपनाया, बल्कि इसके जरिए सामाजिक, सांस्कृतिक और स्त्री अधिकारों जैसे विषयों को भी मंच पर लाया।
सोनल को मिल चुका है पद्म भूषण का सम्मान
उन्होंने कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पद्म भूषण (1992) और पद्म विभूषण (2003) जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त किए हैं। वह भारत की पहली महिला कलाकार थीं जिन्हें सांसद (राज्यसभा सदस्य) के रूप में भी मनोनीत किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘Saas Bahu Yamraj’ का टीवी प्रीमियर जल्द, Amrapali Dubey की फिल्म में दिखेगा कॉमेडी और इमोशन का अनोखा तड़का
‘Kaptan’ की शूटिंग में घायल हुए Saqib Saleem, दर्द के बावजूद पूरा किया खतरनाक सीन
Rajat Bedi ने ‘The Bads of Bollywood’ विवाद पर दिया रिएक्शन, बोले- ये सिर्फ कल्पना है, असलियत नहीं
PM Modi का विपक्ष पर हमला, बोले- फिल्मों को लेकर झूठा नैरेटिव फैलाती है कांग्रेस
डॉ. सोनल मान सिंह ने ‘Centre for Indian Classical Dances’ (CICD) की स्थापना की, जो आज भी शास्त्रीय नृत्य की नई पीढ़ी को प्रशिक्षित कर रहा है। उनके नृत्य नाटकों में ‘गीत गोविंद’, ‘पंचकन्या’, ‘शक्तिरूपा’ जैसे पौराणिक विषयों के साथ-साथ ‘अस्तित्व’, ‘मनसी’ जैसे आधुनिक और सामाजिक विषय भी प्रमुख हैं।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
देश-विदेश में भी करती हैं वर्कशॉप
उनकी कला सिर्फ एक मनोरंजन का माध्यम नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति और नारी चेतना की आवाज बनी। वह आज भी देश-विदेश में नृत्य प्रदर्शन के साथ-साथ लेक्चर और वर्कशॉप के जरिए लोगों को भारतीय कला के प्रति जागरूक कर रही हैं।
अपने जीवन और साधना से सोनल मान सिंह ने साबित किया कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य केवल मंच की शोभा नहीं, बल्कि यह आत्मा की अभिव्यक्ति और समाज में बदलाव लाने का माध्यम भी है। उनके जन्मदिन पर पूरा देश इस महान कलाकार को सलाम करता है।
Sonal mansingh birthday special journey from child prodigy to cultural icon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














