Sonal Chauhan On Intimate Scene: गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' से बॉलीवुड में अपना कमबैक करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म में उनके रोल और एक्टिंग को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।
अपने सफल कमबैक के बीच सोनल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान अपने करियर, शादी और रिलेशनशिप्स से जुड़े कई अहम सवालों के बेबाकी से जवाब दिए हैं। उनके इस बयान ने सोशल मीडिया और पूरी फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान सोनल से पूछा गया कि फिल्मों की शूटिंग के समय कई बार इंटीमेट या किसिंग सीन्स करते समय एक्टर्स बहक जाते हैं। इस पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने साफ कहा कि अगर भविष्य में उनका पार्टनर इंडस्ट्री से ही कोई एक्टर होता है और शूटिंग के दौरान कोई दूसरी एक्ट्रेस उनके साथ सीन्स में बहक जाती है, तो वे इस बात को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगी।
उनका मानना है कि एक्टिंग एक प्रोफेशन है, लेकिन ऑनस्क्रीन रोमांटिक सीन्स को देखकर पार्टनर का सहज होना केवल आपसी भरोसे और सुरक्षा पर निर्भर करता है।
इंटरव्यू के दौरान जब उनसे शादी के बाद करियर को लेकर सवाल किया गया, तो सोनल चौहान ने एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। उनसे पूछा गया कि यदि उनका पार्टनर किसी गैर-फिल्मी बैकग्राउंड से हो और उनकी एक्टिंग को लेकर इनसिक्योर महसूस करे, तो वे क्या करेंगी? इस पर सोनल ने बिना रोके कहा कि वे अपने काम से बेहद प्यार करती हैं, लेकिन अगर वे उस इंसान के साथ सच्चे प्यार में होंगी, तो उसकी खुशी और रिश्ते को बचाने के लिए एक्टिंग छोड़ सकती हैं।

एक्टर इमरान हाशमी के साथ सुपरहिट फिल्म 'जन्नत' से बॉलीवुड में धमाकेदार कदम रखने वाली सोनल चौहान ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।
पहली ही फिल्म से रातों-रात नेशनल क्रश बनने के बाद भी उन्हें वो मंजिल पाने में समय लगा जिसकी वे हकदार थीं। हाल ही में रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी' में उनकी एंट्री को फैंस उनके करियर का एक बेहतरीन मोड़ मान रहे हैं।