करीना-कुणाल की फिल्मों पर भारी पड़ा 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर द मूवी' ने भी पकड़ी रफ्तार

Hanuman Ansh Collection Day 46: फिल्म 'हनुमान अंश' का तूफान 48वें दिन भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। नई रिलीज 'दायरा' और 'वाइब' कमाई के मामले में पूरी तरह पिछड़ चुकी हैं।
Daayra Vs Vibe Box Office Collection
फिल्म 'हनुमान अंश', 'दायरा' और 'वाइब' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Daayra Vs Vibe Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक बेहद हैरान कर देने वाला मुकाबला देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार जहां बड़ी स्टारकास्ट वाली नई फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों को तरस रही हैं, वहीं बेहद मामूली बजट वाली फिल्म 'हनुमान अंश' अब भी सभी पर भारी पड़ रही है। कामकाजी दिन की शुरुआत के बाद भी इस फिल्म की पकड़ दर्शकों पर मजबूती से बनी हुई है।

'हनुमान अंश' का अबतक का कलेक्शन

फिल्म रिलीज के 48वें दिन में एंटर कर चुकी कम बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' ने कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सिर्फ दो करोड़ की लागत से तैयार हुई इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं दुनिया भर के आंकड़ों की बात करें तो इसका कुल कलेक्शन 346 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है। यह फिल्म हर हफ्ते नए रिकॉर्ड बनाते हुए भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख रही है।

'मिर्जापुर द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी

पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' भी सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में चल रही इस थ्रिलर फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 218 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि वर्किंग डे होने के कारण इसके डेली कलेक्शन में कुछ गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन यह फिल्म अब भी दर्शकों को आकर्षित करने में सफल हो रही है।

Daayra Vs Vibe Box Office Collection
राष्ट्रपति मुर्मू ने फिल्म स्टार्स से की खास अपील, बोलीं- सेहत के लिए हानिकारक चीजों का प्रचार न करें

'दायरा' और 'वाइब' जैसी नई रिलीज की धीमी रफ्तार

हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड की 2 नई फिल्मों 'दायरा' और 'वाइब' के लिए शुरुआती दिन बेहद निराशाजनक रहे हैं। करीना कपूर स्टारर फिल्म 'दायरा' अपने पहले वीकेंड और शुरुआती दिनों को मिलाकर मुश्किल से 4.49 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। दूसरी तरफ कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म 'वाइब' का प्रदर्शन थोड़ा बेहतर रहा है, जिसने अब तक 8.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com