Sonakshi Sinha Talks About In Laws On The First Eid After Marriage With Zaheer Iqbal
Sonakshi Sinha: पहली ईद पर बोली सोनाक्षी सिन्हा, मैं धन्य हूं कि मुझे ऐसा ससुराल मिला
Sonakshi Sinha First Eid: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद पहले ईद का जश्न मना रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने ससुराल के बारे में बात करती रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बताया है कि ससुराल में उन्हें कितना प्यार
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली ईद पर एक्ट्रेस ने ससुराल पर की बात
Follow Us
Follow Us :
Sonakshi Sinha First Eid: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून 2024 को हुई थी। दोनों के अलग धर्म का होने की वजह से यह शादी सुर्खियों में थी। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी पहली ईद का जश्न मना रहे हैं। ईद से पहले दोनों ने पहली दिवाली और होली के त्यौहार को एक साथ मनाया था। सोनाक्षी सिन्हा अपने ससुराल को लेकर हमेशा बात करती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने बताया है कि ससुराल में उन्हें कितना प्यार मिलता है और उनका ख्याल कैसे रखा जाता है। इस बात की जानकारी खुद सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में दी।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और शादी के बाद से वह लगातार वेकेशन मना रहे हैं। वेकेशन कि वह ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पब्लिश करते रहते हैं और खुद से जुड़ी जानकारी फैंस तक पहुंचाते रहते हैं।
लाइव स्टेशन के दौरान फैंस के साथ बातचीत करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने अपने घर और ससुराल के अंतर के बारे में बताया, उन्होंने बताया कि एक बेटी के रूप में उन्हें उनके घर पर बहुत प्यार मिला लेकिन ससुराल वाले उनसे और भी ज्यादा प्यार से पेश आते हैं। उनकी बहुत ज्यादा देखभाल करते हैं। उन्हें ऐसा महसूस करने का प्रयास किया जाता है कि वह उनके घर का अहम हिस्सा है।
ससुराल पर बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि एक बेटी के रूप में मुझे जाहिर तौर पर अपने घर में बहुत ज्यादा लाड-प्यार मिला। लेकिन ससुराल वालों के घर में मुझे बेटी से बढ़कर माना जाता है। मुझे लगता है, मैं वाकई धन्य हूं कि मुझे ऐसे ससुराल वाले मिले हैं। सोनाक्षी ने यह भी बताया कि ससुराल वालों पर यह जिम्मेदारी भी होती है कि किसी और के घर की बेटी आपके यहां आई है, इसलिए वह थोड़ा ज्यादा प्यार करते हैं और मुझे यह महसूस कराया जाता है कि मैं इसी घर में पैदा हुई हूं और इसी घर की बेटी हूं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा ने इससे पहले अपने ससुराल के बारे में बात तो की थी, लेकिन उनके ससुराल में उनके साथ कैसा व्यवहार होता है, इस बारे में उन्होंने पहली बार फैंस के साथ साझा किया है।
Sonakshi sinha talks about in laws on the first eid after marriage with zaheer iqbal