Raaj Kumar: राजकुमार के हाथों हुई थी हत्या, रजा मुराद के खुलासे से दंग रह गए फैंस

Raza Murad Talks About Raaj Kumar: बॉलीवुड के दिवंगत कलाकार राजकुमार के बारे में रजा मुराद ने बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि एक बार उनके हाथों हत्या हो गई थी। एक शख्स ने उनके दोस्त की गर्लफ्रेंड पर भद्दी टिप्पणी की थ
Raza Murad Talks About Raaj Kumar
राजकुमार के हाथों हुई थी हत्या, राजा मुराद ने किया खुलासा
Published on: 
Updated on: 

Raza Murad Talks About Raaj Kumar: बॉलीवुड स्टार राजकुमार उनके दमदार डायलॉग और अंदाज के लिए आज भी लोकप्रिय हैं। उनको चाहने वाले आज भी मौजूद हैं।  राजकुमार के बारे में ऐसे तो कई किस्से प्रचलित हैं, लेकिन यह कम ही लोग जानते हैं कि उनके हाथों हत्या हुई थी और उन पर मुकदमा भी चला था, हालांकि लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद वो उस मामले से बरी हो गए थे। रजा मुराद ने राजकुमार की बारे में जब यह चौंकाने वाला खुलासा किया तो उनके प्रशंसक दंग रह गए।

रजा मुराद ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में राजकुमार के जीवन की चौंकाने वाली बात बताई है। बातचीत के दौरान रजा मुराद ने बताया राजकुमार एक बार अपने एक दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ जुहू बीच पर थे। उस वक्त एक शख्स ने महिला के बारे में भद्दी टिप्पणी की। जिस पर राजकुमार को गुस्सा आ गया और उन्होंने उस आदमी को इतनी बुरी तरह से पीट दिया कि उसकी मौत हो गई। उनके खिलाफ एक हत्या का मामला चला। मेरे पिता उनके अच्छे दोस्त थे, इसलिए वह उनके समर्थन के लिए अदालत की सुनवाई में जाते थे। रजा मुराद ने बताया कि इस मामले में लंबी कानूनी कार्रवाई हुई, हालांकि राजकुमार को अंत में बरी कर दिया गया था।

राजकुमार के काम की अगर बात करें तो वह बॉलीवुड में आने से पहले वो मुंबई पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। लेकिन वह फिल्मों में अपनी एक्टिंग की वजह से पहचाने जाते हैं। 60 और 70 के दशक में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी थी। वह अपने डायलॉग और अपने अंदाज के लिए पहचान जाते थे। 1965 में उनकी फिल्म वक्त को जबरदस्त शोहरत मिली थी। उन्होंने 1972 में आई पाक़ीज़ा फिल्म में दमदार अभिनय किया था जिसने उनकी बुलंदी को आसमान पर पहुंचा दिया था। राजकुमार के प्रशंसक आज भी मौजूद हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com