Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोनाक्षी सिन्हा ‘दहाड़’ से ओटीटी डेब्यू के लिए हैं तैयार, इस दिन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी वेब सीरीज

  • By संदीप पांडे
Updated On: Apr 20, 2023 | 02:40 PM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की दमदार एक्टिंग के फैंस दिवाने हैं। हिंदी फिल्मों में उनकी अदाकारी प्रशंसकों को खूब पसंद आई है। वहीं वो इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘दहाड़’ (Dahaad) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वो इस सीरीज से ओटीटी डेब्यू (OTT Debut) करने के लिए तैयार हैं। इस सीरीज में वो कॉप अंजलि भाटी की भूमिका निभा रही हैं। सीरीज में वो एक मर्डर केस को सुलझाती नजर आएंगी। सीरीज का प्रीमियर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होगा। वहीं अब सीरीज के रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के बाद सीरीज ‘दहाड़’ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 मई, 2023 को स्ट्रीम होगा। प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज ‘दहाड़’ से सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर लिखा, “केवल एक शक्तिशाली दहाड़ ही सच्चाई को उजागर कर सकती है नई सीरीज ‘दहाड़’ 12 मई को प्राइम पर।” पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस ऑफिसर की वर्दी में नजर आ रही हैं। वो मन में कुछ विचार करती दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि इस सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा एक्टर विजय वर्मा, गुलशन देवैया भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित इस सीरीज को रीमा कागती, रितेश सिधवानी, जोया अख्तर और फरहान अख्तर ‘एक्सेल एंड एंटरटेनमेंट’ और ‘टाइगर बेबी’ के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। पोस्टर को देखकर सीरीज देखने के लिए फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गया है। वो सोनाक्षी सिन्हा की इस वेब सीरीज को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। 

Sonakshi sinha is ready for ott debut with dahad web series will be released on prime video on this day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2023 | 02:40 PM

Topics:  

  • Sonakshi Sinha

सम्बंधित ख़बरें

1

Mumbai: बच्चों के लिए सोशल मीडिया खतरनाक, सोनाक्षी ने कहा- भारत में भी कानून जरूरी

2

शादी से पहले सोनाक्षी-जहीर के रिश्ते में आई थी बड़ी खटास, कपल थेरेपी ने बचाया रिश्ता

3

सोनाक्षी सिन्हा पहली बार पहुंचीं मस्जिद, जहीर इकबाल ने मजेदार अंदाज में दिया ट्रोल्स को जवाब

4

सोनाक्षी की ‘जटाधरा’ ने पाचवें दिन किया धमाका, जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.