IND vs PAK: सोनाक्षी सिन्हा ने समाचार चैनल को दी चेतावनी, वॉर को सनसनी ना बनाएं

Sonakshi Sinha On News Channel: भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव में समाचार चैनल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने समाचार चैनलों को मजाक बताया और चेतावनी दी है कि वॉर को सनसनी ना बनाएं।
Sonakshi Sinha Call News Channel a joke
सोनाक्षी सिन्हा ने समाचार चैनल को बताया मजाक
Published on: 
Updated on: 

Sonakshi Sinha Call News Channel A Joke: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। उसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के कई ठिकानों पर हमला किया है। बीते दो दिन से पाकिस्तान लगातार भारत पर हमला कर रहा है और भारत ने पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा का बयान सामने आया है, उन्होंने समाचार चैनलों पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने समाचार चैनलों को मजाक बताया और चेतावनी दी है कि वह वॉर को सनसनी ना बनाएं, इतना ही नहीं उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह रिलायबल न्यू सोर्स पर भरोसा करें, अन्य चैनल पर परोसी जा रहे कचरे को ना देखें।

सोनाक्षी सिन्हा ने समाचार चैनलों के प्रति अपना गुस्सा इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है, उन्होंने रक्षा मंत्रालय की एक पोस्ट को री-पोस्ट किया है, जिसमें रक्षा मंत्रालय ने मीडिया चैनल, डिजिटल प्लेटफॉर्म और लोगों से अपील की है कि वह डिफेंस ऑपरेशन की लाइव रिपोर्टिंग करने से बचें। सुरक्षा बलों के बारे में लाइव रिपोर्टिंग ना करें। क्योंकि ऐसा करने से पाकिस्तान को हमारी सेना की गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल जाएगी, जिससे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। सोनाक्षी सिन्हा ने रक्षा मंत्रालय की उसी पोस्ट को शेयर करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।

न्यूज चैनल पर क्या बोलीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पोस्ट में लिखा, हमारे न्यूज चैनल मजाक हैं। ड्रामाटाइज्ड वीडियो और साउंड इफेक्ट के साथ हमें खबर दिखाई जा रही है, जिसमें सायरन बज रहा है, लोग चिल्ला रहे हैं। हम यह सब क्या कर रहे हैं? सिर्फ अपना काम कीजिए। रिपोर्ट्स और फैक्ट बताइए। वॉर को सनसनी बनाना बंद कीजिए। लोग डरे हुए हैं। भरोसेमंद न्यूज चैनल पर ही भरोसा करें और बाकी के चैनल पर भरोसे जा रहे हैं कचरे से दूर रहें। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा न्यूज चैनल की मौजूदा रिपोर्टिंग से आहत हुई हैं और उन्होंने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पोस्ट में जाहिर किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com