-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Deepika Padukones Iconic Song Besharam Rang Completes 2 Years Still Included In List Of Hot Tracks
दीपिका पादुकोण के आइकॉनिक सॉन्ग बेशरम रंग ने पूरे किए 2 साल, आज भी है हॉट ट्रैक की लिस्ट में शुमार
- Written By: अदिति भंडारी
दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज़ हुए दो साल पूरे हो गए हैं। यह गाना आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और यूट्यूब पर 630 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।
दिपिका पादुकोण (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: शाहरुख़ खान स्टारर फिल्म पठान जो 2022 में रिलीज़ हुई थी। उसके गाने बेशरम रंग ने आते ही धूम मचा दी थी। बॉलीवुड में ऐसा कम ही होता है कि कोई गाना इतने लंबे समय तक टॉप लिस्ट में बना रहे। ये फिल्म के एल्बम का पहला गाना था। इस गाने को YRF म्यूजिक ने रिलीज़ किया था। इस गाने में दीपिका पादुकोण ने अपनी शानदार अदाओं से स्क्रीन पर आग लगा दी। एनर्जेटिक म्यूजिक, खूबसूरत लोकेशन्स के साथ शाहरुख और दीपिका की जबरदस्त केमिस्ट्री इस गाने में काफी शानदार थी। जिसे देख कर कोई भी दिवाना हो जाए।
बेशरम रंग सॉन्ग में दीपिका अपने सबसे हॉट अवतार में दिखीं है। उनके बीचसाइड लुक्स और क्वीन जैसी अदा ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। वैभवी मर्चेंट की कोरियोग्राफी में दीपिका के बोल्ड, सेंसुअस और ग्रेसफुल डांस मूव्स ने गाने को और भी खास बना दिया। स्पेन के मालोर्का, काडिज़ और जेरेज़ के खूबसूरत नीले समंदर के बैकग्राउंड में उनका परफॉर्मेंस सच में दिल जीतने वाला था।
बॉलीवुड की क्वीन दीपिका और किंग शाहरुख खान को साथ देखना एकदम शानदार था। शाहरुख के जबरदस्त एब्स और दोनों की ज़बरदस्त केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर आग लगा दी। ये पार्टी एंथम दो साल बाद भी धूम मचा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
नर्मदा आंदोलन से JNU तक… आमिर खान से दीपिका तक इन सेलेब्स ने किए प्रदर्शन का समर्थन
2026 की मोस्ट अवेटेड एक्ट्रेसेज़, रकुल प्रीत से रश्मिका तक हर किरदार करेगा सरप्राइज
प्रेग्नेंसी के सातवें महीने में दीपिका पादुकोण ने शूट किए एक्शन सीन, ‘राका’ को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गाने का कंपोजिशन
इस गाने को विशाल-शेखर की जोड़ी ने कंपोज़ किया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। इस गाने को शिल्पा राव और करालिसा मॉन्टेरियो ने आवाज़ दी है। बैकिंग वोकल्स में विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी ने साथ दिया है। गाने में पुराने जमाने की झलक के साथ मॉडर्न म्यूज़िक का भी मेल देखने को मिलता है। जिसमें विशाल ददलानी द्वारा लिखे गए स्पैनिश वर्स भी शामिल हैं।
बेशरम रंग 2022 का सबसे तेज़ 100 मिलियन व्यूज़ पाने वाला बॉलीवुड सॉन्ग बना था। दीपिका पादुकोण का आइकॉनिक हुक स्टेप लोगों के बीच जबरदस्त हिट हो गया। रिलीज़ के दो साल बाद भी इस गाने को यूट्यूब पर 630 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, और ये आज भी फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। दीपिका के कई हिट गानों की तरह ये भी आइकॉनिक बन गया है। दीपिका और शाहरुख खान की जबरदस्त केमिस्ट्री ने इस गाने को हर किसी की प्लेलिस्ट का खास हिस्सा बना दिया है।
Deepika padukones iconic song besharam rang completes 2 years still included in list of hot tracks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PM‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Jul 29, 2026 | 09:41 PMकाशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PMवीडियो गैलरी

गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM














