पिता फिरोज खान के जन्मदिन के दिन बेटे फरदीन खान हुए इमोशनल, शेयर की Photos
- Written By: सोनू शुक्ला
मुंबई: आज है बॉलीवुड एक्टर फिरोज खान (Feroz Khan) का जन्मदिन। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बेटे फरदीन खान ने उन्हें याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर उनकी बचपन की है। फरदीन ने ये फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
फरदीन खान ने अपने ट्विटर पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में पिता फिरोज खान उन्हें कैमरा सीखा रहे है। इस तस्वीर में फरदीन खान बहुत ही छोटे उर्म के नजर आ रहे है। इस तस्वीर को देख पता चल रहा है की फिरोज खान अपने बेटे फरदीन खान को कितना प्यार करते थे। फोटो शेयर कर फरदीन खान ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। लेकिन बिना कुछ बोले ही फरदीन खान ने ये बता दिया की वह पिता फिरोज खान को बहुत याद कर रहे है।
pic.twitter.com/E6YHC4Ekgo — Fardeen Feroz Khan (@FardeenFKhan) September 25, 2021
गौरतलब है कि आज फिरोज खान की 79वीं बर्थ एनिवर्सरी है। फिरोज खान अपने अलग ही स्टाइल के लिए जानें जाते थे। अपना जीवन फिरोज खान ने रॉयल तरीके से बिताया था। 27 अप्रैल 2009 को फिरोज खान का लंग्स कैसर जैसी बीमारी से निधन हो गया। उन्होंने बंगलुरु स्थित अपने फॉर्महाउस में अंतिम सांस ली।
सम्बंधित ख़बरें
स्टार किड होने के बावजूद फ्लॉप रहा फरदीन खान का करियर, अब ओटीटी से फिर चमकी किस्मत
Fardeen Khan ने पुरानी यादों को किया ताजा, बोले- कम्बख्त इश्क गाने ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया
Fardeen Khan ने IIFA 2025 में की खुलकर बात, बोले- मुझे यकीन नहीं था कि मुझे नौकरी मिलेगी या नहीं
इस साल इन कलाकारों ने बॉलीवुड में की वापसी, कुछ के कमबैक से पहले ही आई बाधा, तो कुछ ने लूटी तारीफ
वहीं फिरोज खान का जन्म 25 सितंबर को 1939 को बंगलुरु के पठान परिवार में हुआ। आज भी फिरोज खान का नाम सुनते ही आंखों के सामने एक समार्ट चेहरा, लंबे चौड़े, सूट-बूट, सिर पर हैट और जैकेट पहनने वाले हैंडसम से शख्स का चेहरा नजर आता है।
