

RJ Mahvash video on Smriti Mandana-Palash Muchhal Controversy: स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल की शादी टलने के बाद इंटरनेट पर तरह-तरह की अटकलें चल रही हैं। आधिकारिक वजह स्मृति मंधाना के पिता की खराब तबीयत बताई गई, लेकिन सोशल मीडिया पर एक कथित चैट वायरल होने से मामले ने और भी तूल पकड़ लिया है। इस चैट में दावा किया गया कि पलाश किसी कोरियोग्राफर मैरी डिकोस्टा से बातचीत कर रहे थे। अब इन चर्चाओं के बीच आरजे महवश का एक वीडियो सामने आया है, जिसे लोग पलाश मुछाल पर तंज के तौर पर देख रहे हैं।
आरजे महवश अपने मजाकिया वीडियोस के लिए जानी जाती हैं। वायरल विवादों के बीच उन्होंने एक क्लिप शेयर की जिसमें वह कहती नजर आती हैं कि मर्द भी ना बड़ी प्यारी चीज होते हैं, जब पूछो तब सिंगल होते हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह शादी से पहले अपने होने वाले दूल्हे को इंटरनेट पर लॉन्च कर देंगी और अगर वह किसी और लड़की के डीएम में मैसेज करता पकड़ा गया, तो लड़कियां उन्हें तुरंत बता दें।
महवश ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अब किसी भी इंसान पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करतीं और किसी भी शक की स्थिति में स्क्रीनशॉट पब्लिक कर दिए जाएंगे। उनके इस वीडियो को लोग पलाश मुछाल पर कसा हुआ तंज मान रहे हैं, क्योंकि बातें उसी विवाद से मेल खाती नजर आती हैं, जिनकी वजह से यह शादी सुर्खियों में रही।
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी संकेत देती हैं कि उन्होंने महवश की बातों को किस दिशा में लिया। एक यूजर ने सीधे पूछा कि पलाश की बात हो रही है क्या? जबकि दूसरे ने लिखा कि इशारा समझ गया हूं। कई लोगों ने यह भी कमेंट किया कि यह वीडियो स्मृति मंधाना-पलाश विवाद से प्रेरित लगता है। 23 नवंबर को होने वाली स्मृति और पलाश की शादी आखिरी वक्त पर टल गई। परिवार की ओर से बताया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने की वजह से यह फैसला लिया गया।
बाद में खबरें आईं कि वह अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसी बीच पलाश खुद भी वायरल इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती हुए, जिसकी पुष्टि उनकी बहन पलक मुछाल की मौजूदगी से हुई। हालांकि अब तक न स्मृति और न ही पलाश मुछाल की ओर से वायरल चैट पर कोई बयान आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज है कि कथित चैट ही शादी टलने की असली वजह है।