मंडे टेस्ट में फेल अक्षय की स्काई फोर्स, कंगना की इमरजेंसी का है और बुरा हाल, देखें रिपोर्ट कार्ड
Sky Force Fail in Monday Test: मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म स्काई फोर्स फेल हो चुकी है। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया है। दोनों फिल्म फ्लॉप फिल्म साबित हो जाएगी।
- Written By: अनिल सिंह
अक्षय कुमार की स्काई फोर्स मंडे टेस्ट में हुई फेल, कंगना की इमरजेंसी का है और बुरा हाल
मुंबई: कंगना रनौत इमरजेंसी विवादों में घिरने के बावजूद फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है। 26 जनवरी के मौके पर फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। लेकिन मंडे टेस्ट में यह फेल हो गई है। वहीं अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने पहले वीकेंड में जबरदस्त धमाल मचाया और करीब 62 करोड़ रुपए की कमाई करने में कामयाब रही। लेकिन चौथे दिन यानी मंडे टेस्ट में यह पूरी तरह से फेल हो गई। इस साल रिलीज हुई 5 फिल्मों में से कोई भी बजट वसूल कर पाएगी, ऐसा नहीं लग रहा है। अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के पहले 3 दिन की कमाई देखकर लग रहा था कि यह बजट भी वसूल लेगी और अक्षय कुमार के करियर की हिट फिल्म साबित होगी। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अक्षय कुमार का पीछा फ्लॉप फिल्मों से छूटने वाला नहीं है।
स्काई फोर्स की बात करें तो अक्षय कुमार की यह फिल्म 160 करोड़ रुपए के बजट में बन कर तैयार हुई है। 3 दिन की कमाई देखा कर ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह जल्दी अपने बजट को वसूल लेगी। लेकिन चौथे दिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर गई है। पहले दिन इस फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपए की कमाई की। दूसरे दिन 22 करोड़ और तीसरे दिन 28 करोड़ कुल मिलाकर यह आंकड़ा 62.5 करोड़ रुपए हो गया था, लेकिन चौथे दिन यह फिल्म सिर्फ 6 करोड़ पर सिमट कर रह गई। ऐसे में आने वाले वक्त में यह बजट वसूल पाएगी इस पर शंका बनी हुई है। मतलब यह अक्षय कुमार की एक और फ्लॉप फिल्म साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- कंतारा चैप्टर 1 के लिए ऋषभ शेट्टी ने ली है घुड़सवारी, कलारीपयट्टू और तलवारबाजी की ट्रेनिंग
सम्बंधित ख़बरें
जिस फिल्म से मिली इंडस्ट्री में पहचान, उसी ने कर दिया बर्बाद, जानें कंगना रनौत की संघर्ष की अनसुनी कहानी
‘धुरंधर’ देख कंगना रनौत हुईं इंप्रेस, बोलीं- यह फिल्म नहीं मास्टरपीस है, आदित्य धर की जमकर की तारीफ
‘किसान आंदोलन में रेप-मर्डर हुए’, कंगना रनोट के इस बयान पर बड़ा एक्शन; राजद्रोह का मुकदमा
मंडी पहुंचीं सांसद कंगना रनौत, लोगों से स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल का किया आह्वान
कंगना रनौत की इमरजेंसी समेत जनवरी के महीने में रिलीज हुई पांचो फिल्मों के प्रदर्शन की अगर बात की जाए तो कोई भी अपने बजट के करीब तक नहीं पहुंच पाई है। गेम चेंजर और सोनू सूद की फतेह जनवरी के ही महीने में रिलीज हुई दोनों फ्लॉप फिल्म साबित हो चुकी हैं। कंगना रनौत की इमरजेंसी और अजय देवगन की आजाद 17 जनवरी को रिलीज हुई यह दोनों भी बॉक्स ऑफिस पर बजट वसूल नहीं कर पाई है और कुछ ऐसा ही हाल अब स्काई फोर्स का भी होने वाला है। जनवरी के महीने में अब तक पांच फिल्म रिलीज हुई और पांचो का वही हाल है।
