-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sitare Zameen Par Box Office Collection 11 Days Know Total Earnings
‘सितारे जमीन पर’ ने मचाया धमाल, 11 दिन में पार किए इतने करोड़, जानें टोटल कमाई
- Written By: स्नेहा मौर्या
आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म सितारे जमीन पर हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इसी बीच फिल्म के 11वें दिन का कलेक्शन सामने आया है, तो आइए जानते हैं...

सितारे जमीन पर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: आमिर खान की बहुचर्चित फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 20 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि ‘हाउसफुल 5’ और धनुष की ‘कुबेरा’ जैसी बड़ी फिल्मों के सामने भी मजबूती से टिककर खुद को साबित किया।
फिल्म की पहले हफ्ते की कमाई 88.49 करोड़ रुपये रही थी, जिसने इसे ओपनिंग वीक में ही एक ब्लॉकबस्टर की कैटेगरी में ला खड़ा किया। इसके बाद दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 33.98 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तक कुल 11 दिनों में फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 124.39 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
सैक्निल्क के मुताबिक, 11वें दिन शाम 6:05 बजे तक फिल्म ने 1.74 करोड़ रुपये की कमाई की, हालांकि यह आंकड़ा अंतिम नहीं है और इसमें बदलाव संभव है।
सम्बंधित ख़बरें
Actor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
डॉली जावेद के एविक्शन के बाद रीवा किशन पर फूटा फैंस का गुस्सा, ‘धोखेबाज’ कहकर किया ट्रोल
Pawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
90 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘सितारे ज़मीन पर’ अब तक अपनी लागत से कहीं अधिक मुनाफा कमा चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 10 दिनों में 198 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, और अब ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
इस साल रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में यह फिल्म अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। आमिर खान की यह फिल्म अब तक ‘सिकंदर’ और ‘स्काई फोर्स’ को पछाड़ चुकी है।
ये भी पढ़ें- शेफाली से पहले पारस छाबड़ा ने इस एक्ट्रेस के तलाक की थी भविष्यवाणी! फिर हुआ ऐसा
फिल्म के सामने अब अगला टारगेट अजय देवगन की ‘रेड 2’ है, जिसने 173.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यानी अब आमिर खान की फिल्म को सिर्फ करीब 49 करोड़ रुपये की जरूरत है ‘रेड 2’ को पछाड़ने के लिए और साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बनने के लिए।
इस साल की टॉप फिल्मों में छावा (601.54 करोड़) पहले नंबर पर है, उसके बाद ‘हाउसफुल 5’ दूसरे स्थान पर है, जिसने लगभग 200 करोड़ की कमाई कर ली है। ‘सितारे ज़मीन पर’ अब तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल कंटेंट और इमोशन के दम पर आमिर की ये फिल्म दर्शकों से भरपूर प्यार बटोर रही है और आने वाले दिनों में इसके और ऊंचे आंकड़े छूने की पूरी उम्मीद है।
Sitare zameen par box office collection 11 days know total earnings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फडणवीस और गडकरी ने किया अमरावती रेलवे ओवरब्रिज का ऑनलाइन उद्घाटन, तो राणा दंपती ने लिया बाइक ट्रायल
Jul 13, 2026 | 04:07 PMमहाराष्ट्र के हर थाने में बनेगी स्पेशल एंटी-ड्रग्स स्क्वॉड, लापरवाही पर नपेंगे थाना प्रभारी, अच्छे काम पर इनाम
Jul 13, 2026 | 04:06 PMMBMC की विकास योजना विवादों में घिरी, 800 करोड़ की आरक्षित जमीन बदलने पर हंगामा, डेवलपरों को लाभ देने का आरोप
Jul 13, 2026 | 04:03 PMमुंबई BEST की Olectra इलेक्ट्रिक बसें बनीं ब्रेकडाउन एक्सप्रेस! रोजाना खराब हो रहीं 12 बसें; प्रशासन सख्त
Jul 13, 2026 | 04:02 PMनागपुर में HC का कड़ा रुख: बार-बार समय मांगने वाले सरकारी महकमों को फटकार, कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश
Jul 13, 2026 | 03:53 PMस्कूटी पर बैठी बच्ची ने दे दिया एक्सीलेटर, कुछ ही सेकंड में हुआ हादसा; वायरल वीडियो दे रहा बड़ी सीख
Jul 13, 2026 | 03:51 PMइंग्लैंड टेस्ट टीम का अगला कोच बनेगा भारतीय? सामने आए 3 सबसे बड़े दावेदार, जानें ECB किस पर लगाएगा दांव
Jul 13, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM
आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM














