-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Border 2 Makers Planning To Replace Diljit Dosanjh After Sardaar Ji 3 Controversy
बॉर्डर 2 के मेकर्स दिलजीत दोसांझ को रिप्लेस करने पर कर रहे विचार, भारी पड़ी गलती!
- Written By: अनिल सिंह
दिलजीत दोसांझ को बॉर्डर 2 फिल्म से बाहर निकालने को लेकर फिल्म मेकर्स विचार कर रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ की एक गलती उन पर बहुत भारी पड़ती दिख रही है।

बॉर्डर 2 से बाहर हो सकते हैं दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर दिलजीत विवादों में घिरे हुए हैं। फिल्म बॉर्डर 2 से भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, ऐसी खबर सामने आ रही है। पहले खबर थी की फिल्म की काफी शूटिंग हो चुकी है इसलिए उन्हें बाहर किया जाना मुश्किल है, लेकिन अब खबर यह है कि हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तीन-चार दिन का ही शूट हुआ है, फिल्म मेकर्स उन्हें बाहर निकालने को लेकर विचार कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में एमी विर्क का नाम भी सामने आया है कि उनके नाम पर अब विचार किया जा रहा है, बॉर्डर 2 के फिल्म मेकर्स ने अगर दिलजीत दोसांझ को फिल्म से बाहर किया तो एमी विर्क उनको रिप्लेस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 से बाहर नहीं होंगे दिलजीत दोसांझ, जानिए इसके पीछे क्या है वजह
सम्बंधित ख़बरें
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने फिल्म बॉर्डर 2 के प्रोड्यूसर्स से दिलजीत दोसांझ को फिल्म से हटाने की अपील की थी, इसके बाद अब यह खबर सामने आई है कि बॉर्डर 2 के फिल्म मेकर्स दिलजीत दोसांझ को बाहर किए जाने को लेकर विचार कर रहे हैं। इसी बीच एमी विर्क का नाम भी सामने आ रहा है वो दिलजीत दोसांझ को रिप्लेस कर सकते हैं, हालांकि अभी फिल्म मेकर्स की तरफ से दिलजीत दोसांझ को बाहर किए जाने का ऐलान नहीं किया गया है।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर दिलजीत के लिए बनी बड़ी मुसीबत
दिलजीत दोसांझ को लेकर तब विरोध किया जाने लगा जब उनकी फिल्म सरदार जी 3 का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी ने भारत के लोगों का गुस्सा भड़का दिया था। क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तल्ख हुए रिश्ते के कारण ये फैसला लिया गया था कि पाकिस्तान के किसी भी कलाकार को भारत की फिल्म में काम करने नहीं दिया जाएगा। तब सरदार जी 3 फिल्म के मेकर्स ने चुप्पी साध राखी और यह साफ नहीं किया की हानिया आमिर को फिल्म से बाहर किया गया या नहीं।
सरदार जी 3 के ट्रेलर लॉन्च के बाद पता चला कि हानिया आमिर फिल्म का हिस्सा बनी हुई हैं जिससे भारत के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उसी के बाद दिलजीत दोसांझ का विरोध भी शुरू हुआ, कहा यह गया कि उन्होंने पाकिस्तानी हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स दिलजीत दोसांझ को देशद्रोही तक बताते हुए भी नजर आए थे और अब उनके खिलाफ लोगों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है।
Border 2 makers planning to replace diljit dosanjh after sardaar ji 3 controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बॉम्बे हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकार का विरोध करने पर किसी को तड़ीपार नहीं कर सकती पुलिस, आदेश रद्द
Jul 03, 2026 | 07:01 AMक्या BAT-BMS ऐप से Ola, Ather और TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर भी हो सकते हैं बंद? जानिए वायरल दावों का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 06:50 AMसरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
Jul 03, 2026 | 06:37 AMLIVEआज की ताजा खबर 03 जुलाई LIVE: भारत-जापान शिखर सम्मेलन में रक्षा, AI और सेमीकंडक्टर पर हुआ बड़ा समझौता
Jul 03, 2026 | 06:33 AMदिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












