रैपर बादशाह की होगी गिरफ्तारी! टटीरी सॉन्ग को लेकर मचा बवाल, हरियाणा पुलिस ने दर्ज की FIR
Badshah Tateeree Song Controversy: पंचकूला पुलिस ने बादशाह को नोटिस जारी कर पुलिस के सामने तुरंत पेश होने का निर्देश दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
रैपर बादशाह(Image- Social Media)
Badshah Song Controversy: हरियाणा में सिंगर और रैपर बादशाह अपने नए गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा पुलिस उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की तैयारी कर रही है, ताकि वे देश छोड़कर बाहर न जा सकें। यह पूरा मामला उनके नए गाने “टटीरी” से जुड़ा हुआ है, जिसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
पंचकूला में दर्ज हुई FIR
मामले को लेकर पंचकूला के साइबर थाना सेक्टर-20 में रैपर बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और इंडिसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस का आरोप है कि गाने के वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से पेश किया गया है। इसके अलावा वीडियो में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय शब्दों के इस्तेमाल की भी बात सामने आई है।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 6: वीकडेज़ में भी विजय का जलवा बरकरार, मेकर्स की हुई तगड़ी कमाई
गमछा, घोड़ा और ठेठ भोजपुरी अंदाज… ‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप यादव का वायरल स्वैग
बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी से मिलते ही भावुक हुईं सुजैन खान, किस करते हुए वायरल हुआ वीडियो
‘मेरे बच्चों की मां बनोगी?’ जब 8 साल बड़ी तलाकशुदा इस एक्ट्रेस को ऐसे प्रपोज कर बैठे थे बख्तियार
हरियाणा रोडवेज बस और सरकारी स्कूल की भी जांच
जांच में यह भी सामने आया है कि वीडियो में हरियाणा रोडवेज की जींद डिपो की बस दिखाई गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या गाने की शूटिंग के लिए संबंधित विभाग से अनुमति ली गई थी या नहीं।
इसके अलावा वीडियो में एक सरकारी स्कूल भी दिखाया गया है। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वहां शूटिंग के लिए किसी अधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं। अगर बिना अनुमति इन सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 120-B के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
बादशाह की गिरफ्तारी की तैयारी
पंचकूला पुलिस ने बादशाह को नोटिस जारी कर तुरंत पुलिस के सामने पेश होने को कहा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें भी गठित की गई हैं और अलग-अलग जगहों पर दबिश दी जा रही है।
सोशल मीडिया से हटाया जा रहा वीडियो
हरियाणा पुलिस ने विवादित गाने के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। रैपर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से यह गाना हटाया जा चुका है और अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म व सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इसे हटाने की कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें- ‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी का तंज, मनोज तिवारी की पत्नी बोलीं- घर बैठकर राय न बनाएं, फिल्म देखें
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई व्यक्ति इस विवादित गाने से जुड़ी रील या वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करता पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
