Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिंगापुर की मशहूर भरतनाट्यम डांसर राठी कार्थिगेसु का 87 साल की उम्र में निधन

  • By संदीप पांडे
Updated On: Aug 12, 2023 | 09:56 AM

Photo - Social Media

Follow Us
Close
Follow Us:

सिंगापुर : सिंगापुर की जानी मानी भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना राठी कार्थिगेसु का निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। सिंगापुर में एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखने वाली भरतनाट्यम नृत्यांगना राठी ने सोमवार को अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनके पुत्र आनंद कार्थिगेसु हैं, जो पेशे से वकील हैं। राठी का विवाह सिंगापुर के शीर्ष अपीली न्यायाधीशों में शामिल मुतातम्बी कार्थिगेसु से हुआ था।

मुतातम्बी का 1999 में 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुतातम्बी के निधन के कुछ ही सप्ताह बाद उनकी बेटी शरमिणी (39) का भी देहांत हो गया। उनके 48 वर्षीय बेटे सुरेश ने 2006 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। राठी पूर्व वरिष्ठ मंत्री थरमन षणमुगरत्नम की रिश्तेदार थीं। पूर्व सांसद पी. सेल्वादुरई उनके भाई हैं। सेल्वादुरई ने 2001 में ‘द संडे टाइम्स’ से एक साक्षात्कार के दौरान कहा था कि उनकी बहन के कारण भारतीय शास्त्रीय कला को बढ़ावा देने में उनकी रुचि पैदा हुई।

‘सिंगापुर इंडियन फाइन आर्ट्स सोसाइटी’ ने राठी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राठी ने कुछ समय के लिए इसमें उपाध्यक्ष के तौर पर सेवाएं दी थीं। सिंगापुर के ‘श्रुतिलय स्कूल ऑफ डांस’ की निदेशक गायत्री श्रीराम ने बताया कि वह 1995-96 के आसपास राठी से मिली थीं और भरतनाट्यम में रुचि होने के कारण दोनों के बीच घनिष्ठता बढ़ गई।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने श्रीराम के हवाले से कहा, ‘‘सिंगापुर में भारतीय नृत्य में रुचि रखने वाले लोगों पर राठी का गहरा प्रभाव रहा है। उन्होंने उस समय नृत्य करना शुरू किया ,जब खास तौर पर विवाहित महिलाओं को भरतनाट्यम में पेशेवर कलाकार नहीं माना जाता था। उन्होंने अपने विवाह के बाद भी नृत्य करना जारी रखा और वह हम में से कई लोगों के लिए एक आदर्श बन गईं।” (एजेंसी)

Singapores famous bharatanatyam dancer rathi karthigesu passed away at the age of 87

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 12, 2023 | 09:56 AM

Topics:  

  • Singapore

सम्बंधित ख़बरें

1

सिंगापुर जा रहा था तेल टैंकर… ईरान ने बीच समुद्र में कब्जा कर अमेरिका को दी खुली चेतावनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.