Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिकंदर को बायकॉट करने की मांग, डायरेक्टर पर इस्लामोफोबिया फैलाने का आरोप

Boycott Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बहिष्कार करने की मांग हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस पर इस्लामोफोबिया फैलाने का आरोप लग रहा है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Apr 02, 2025 | 09:57 AM

सिकंदर के डायरेक्टर पर इस्लामोफोबिया फैलाने का आरोप!

Follow Us
Close
Follow Us:

Boycott Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर वैसे ही उम्मीद से कमजोर नजर आ रही है और अब फिल्म को लेकर मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर सामने आ रफही है फिल्म के बहिष्कार की मांग उठी है। मुंबई के एक एक्टिविस्ट ने मुसलमानों से फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की है। एक्टिविस्ट ने फिल्म के डायरेक्टर पर इस्लामोफोबिया फैलाने का आरोप लगाया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

मुंबई के वकील और एक्टिविस्ट शेख फैयाज आलम ने देशभर के मुसलमानों से सलमान खान की फिल्म सिकंदर का बहिष्कार करने की अपील की है, उनका आरोप है कि फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की फिल्म थुप्पक्की में इस्लामोफोबिया दिखाया गया है। शेख फैयाज आलम का कहना है कि इस फिल्म को देखने के लिए पैसा खर्च करने के बजाय लोगों को मुस्लिम शिक्षा, कानूनी सहायता, राजनीतिक सशक्तिकरण और गाजा के लिए दान करना चाहिए। एक ऐसे फिल्म मेकर जिनकी फ़िल्में इस्लामोफोबिया दिखती हैं, ऐसी फिल्मों का बहिष्कार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- 3 साल में 3 करोड़ का प्रॉफिट, प्रॉपर्टी बेचकर गौरी खान ने वसूला तगड़ा मुनाफा

इस्लामोफोबिया क्या होता है 
इस्लामोफोबिया का अर्थ है इस्लाम, मुसलमानों और इस्लामी संस्कृति के प्रति अतार्किक शत्रुता, भय या घृणा, तथा इन समूहों या इनके भीतर के व्यक्तियों के प्रति सक्रिय भेदभाव दिखाना।

द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में शेख फैयाज आलम ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक बिल पेश होने वाला है। ऐसे में हमें इस समय यह देखना चाहिए कि नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान जैसे नेता मुसलमान के साथ खड़े होंगे या नहीं। इतना ही नहीं शेख ने इजरायली उत्पादों को भी बहिष्कार करने की बात पर जोर दिया है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सिकंदर फिल्म का बहिष्कार करने की मांग भले ही की जा रही है लेकिन इस फिल्म पर इस्लामोफोबिया फैलाने का आरोप नहीं है।

Sikandar director ar murugadoss film spread islamophobia says mumbai activist shaikh faiyaz alam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 02, 2025 | 09:57 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Salman Khan
  • Sikandar Movie

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.