Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Fake News Alert: श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह ने कर ली शादी ! जानिए क्या है खबर की सच्चाई

श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह ने चोरी चुपके शादी कर ली है, ऐसी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन यह खबर पूरी तरह से गलत है ,आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Nov 20, 2024 | 04:05 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर पर यह दावा किया जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। लेकिन यह तस्वीर फेक फोटो है और दोनों की शादी की खबर पूरी तरह से गलत है। सोशल मीडिया पर इन दिनों डीप फेक वीडियो और झूठी तस्वीरें का ट्रेंड चल रहा है। इसका ताजा शिकार बने हैं विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी।

विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी की शादी की फेक तस्वीर देखकर फैंस हैरान हैं। शादी की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं। विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी ने गले में फूलों की माला पहनी हुई है और वह मैरिज कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पुष्पा 2 से पहले क्यों फिर से रिलीज हो रही है ‘पुष्पा द राइज’, जानिए क्या है मेकर्स का मकसद

सम्बंधित ख़बरें

आज का राशिफल 11 जनवरी 2026: रविवार को कैसा रहेगा आपका दिन? जानें सभी 12 राशियों का हाल

98वें ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर के लिए क्वालिफाई हुई ‘कांतारा’, ऋषभ शेट्टी को विवेक ओबेरॉय ने दी बधाई

‘विनाशकारी युद्ध’ की तैयारी में ईरान! खामेनेई ने IRGC को सौंपी कमान, अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ एक्टिव

मेघालय की रेबल ने ‘धुरंधर’ के गानों में भरा रैप का जोश, सोनू निगम संग किया धमाकेदार काम

तस्वीर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह तस्वीर बनाई हुई तस्वीर है, क्योंकि इसमें विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी का चेहरा थोड़ा सा अलग नजर आ रहा है। लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर लोगों को यह भ्रम हो गया कि दोनों ने शादी कर ली है मगर ये खबर सच नहीं है। आपको बता दें कि विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी दोनों अच्छे दोस्त हैं। दोनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आए थे और वहीं उनकी दोस्ती हुई थी और यह दोस्ती आज भी कायम है।

डीप फेक वीडियो और झूठी तस्वीरों की अगर बात करें तो इससे पहले भी कई सेलिब्रिटी इसका शिकार हो चुके हैं। रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो आज भी लोगों को याद है। इसके अलावा आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार भी झूठी तस्वीर और डीप फेक वीडियो के शिकार हो चुके हैं।

Shweta tiwari vishal aditya singh fake wedding photo shocked fans on social media

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 20, 2024 | 04:05 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.