शुभांगी अत्रे से तलाक के बाद पति का निधन, बेटी के सिर से हमेशा के लिए उठ गया पिता का साया
Shubhangi Atre Ex husband Piyush Poorey Died: टीवी एक्ट्रेस शुभांगी आंतरिक पति का इंदौर के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया 2 महीने पहले ही दोनों का तलाक हुआ था।
- Written By: अनिल सिंह
शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन, 2 महीने पहले हुआ था तलाक
Piyush Poorey Passes Away: टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुभांगी के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन हो गया है। वह लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे। इंदौर के एक अस्पताल में उनका निधन हुआ। इसी साल फरवरी में दोनों का तलाक हुआ था। दोनों तीन साल से अलग रह रहे थे। शुभांगी और पीयूष की एक बेटी है, जो पिता से दूर हो गई थी, लेकिन अब उनके सिर से पिता का साया पूरी तरह से हमेशा के लिए उठ गया है।
शुभांगी अत्रे ने टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है में अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। टीवी में वह कई सीरियलों में काम कर चुकी हैं। टीवी पर विभिन्न सीरियलों में निभाए गए अपने किरदारों को लेकर उन्हें घर-घर पहचान मिली थी। शुभांगी यात्री टीवी का जाना पहचाना नाम हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।
ये भी पढ़ें- सैफ अली खान ने कतर में खरीदा नया घर, बताया किस वजह से लिया फैसला
शुभांगी अत्रे ने करीब 22 साल पहले पीयूष पूरे से शादी की थी। पीयूष पूरे डिजिटल मार्केटिंग फील्ड में काम करते थे। दोनों की शादी 2003 में हुई थी। 2022 तक इनके बीच सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन घरेलू परेशानी की वजह से दोनों के बीच मतभेद हो गया। 2022 के बाद दोनों अलग रहने लगे। दोनों ने शादी बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन आखिरकार इन्होंने तलाक का फैसला लिया। 5 फरवरी 2025 को दोनों के बीच तलाक हो गया था। बेटी शुभांगी अत्रे के पास रहती हैं। वह अपने पिता से दूर हो चुकी थी, लेकिन अब उसके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। शुभांगी अत्रे भी पति की निधन के बाद से शोक में डूबी हुई हैं।
