श्रद्धा कपूर का रेड साड़ी लुक वायरल, लंबी चोटी में दिखीं गॉर्जियस, फैंस बोले- चांद जमीन पर आ गया

Shraddha Kapoor Gorgeous Look: श्रद्धा कपूर हाल ही में फिल्म थामा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रेड साड़ी, लंबी चोटी और नोजपिन वाले लुक में नजर आईं। उनका अंदाज देखकर फैंस को स्त्री फिल्म की याद आ गई।
श्रद्धा कपूर का रेड साड़ी लुक वायरल, लंबी चोटी में दिखीं गॉर्जियस, फैंस बोले- चांद जमीन पर आ गया
श्रद्धा कपूर का रेड साड़ी लुक वायरल
Updated on

Shraddha Kapoor Red Saree: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपने स्टाइल और सादगी से हमेशा फैंस का दिल जीत लेती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली श्रद्धा का हर नया लुक उनके चाहने वालों के बीच तुरंत ट्रेंड करने लगता है। हाल ही में श्रद्धा कपूर फिल्म 'थामा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचीं और अपने पारंपरिक लुक से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर श्रद्धा कपूर ने रेड सिल्क की साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने बेहद ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया। उनके लुक को और भी खास बनाया लंबी चोटी और नोजपिन ने। श्रद्धा का यह अंदाज देखकर कई लोगों को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ की याद आ गई। इस लुक में श्रद्धा ने मीडिया के लिए अलग-अलग पोज दिए और फिर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज भी शेयर कीं।

फैंस का रिएक्शन

श्रद्धा कपूर ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि आंखों में सपनें, पेट में गुड़ गुड़। उनके इस पोस्ट पर फैंस ने ढेर सारे कमेंट किए। एक फैन ने लिखा कि चांद जमीन पर आ गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने श्रद्धा को 'असली क्वीन' बताया। कुछ फैंस ने लिखा कि यह लुक उन्हें उनकी देसी और सिंपल पर्सनैलिटी की याद दिला रहा है।

श्रद्धा कपूर का खास अंदाज

फैंस के लिए श्रद्धा कपूर का हर अंदाज खास होता है। उनकी स्माइल, मासूमियत और ग्रेसफुल स्टाइल हमेशा दर्शकों को आकर्षित करता है। यही वजह है कि उनकी फोटोज कुछ ही घंटों में वायरल हो जाती हैं और सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘थामा’ दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

थामा के स्टार कास्ट

थामा में श्रद्धा कपूर के साथ आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही काफी उत्साह है और श्रद्धा का यह पारंपरिक लुक फिल्म की चर्चा को और भी बढ़ा रहा है। श्रद्धा कपूर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था, जिसमें उनके अपोजिट रणबीर कपूर थे। थामा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता हासिल की थी। अब ‘थामा’ के जरिए वह एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com