गाड़ी में सेल्फी, मुंबई की सड़कें और स्वादिष्ट खाना, श्रद्धा कपूर ने अपने ही शहर में बिताया टूरिस्ट वाला दिन

Shraddha Kapoor Photos: श्रद्धा कपूर ने मुंबई को टूरिस्ट की नजर से एक्सप्लोर किया। श्रद्धा ने गाड़ी में सेल्फी, रेस्टोरेंट में खाना, मुंबई का हाईवे और सड़क किनारे कपड़ों के बाजार की तस्वीरें शेयर किए।
Shraddha Kapoor Mumbai Tour
श्रद्धा कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shraddha Kapoor Mumbai Tour: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी सादगी और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े खास पल शेयर करती रहती हैं। कभी वह परिवार के साथ समय बिताते हुए नजर आती हैं तो कभी अपने घूमने-फिरने और पसंदीदा चीजों की झलक दिखाती हैं। अब श्रद्धा ने अपने ही शहर मुंबई को एक टूरिस्ट की नजर से एक्सप्लोर किया है।

श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वह मुंबई के अलग-अलग रंगों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। पोस्ट की शुरुआत एक सेल्फी से होती है, जिसमें श्रद्धा अपनी गाड़ी के अंदर बैठी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा एक तस्वीर में वह एक रेस्टोरेंट में बैठकर खाने का लुत्फ उठाती नजर आईं। एक अन्य तस्वीर में खाने से सजी पूरी टेबल दिखाई दे रही है। टेबल पर अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजन रखे हुए हैं।

हाईवे से लेकर कपड़ों के बाजार तक की दिखाई झलक

तस्वीरों के साथ श्रद्धा कपूर ने मुंबई की सड़कों से जुड़े दो वीडियो भी शेयर किए। पहले वीडियो में गाड़ी से मुंबई का हाईवे नजर आ रहा है। चौड़ी सड़क के दोनों ओर ऊंची-ऊंची इमारतें शहर की पहचान को दिखा रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में सड़क किनारे लगा कपड़ों का बाजार दिखाई दे रहा है। बाजार में काफी भीड़ नजर आ रही है और लोग दुकानों पर खरीदारी करते दिख रहे हैं।

Shraddha Kapoor Mumbai Tour
Tej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर

श्रद्धा ने फैंस से पूछा मजेदार सवाल

श्रद्धा ने मुंबई के उस अंदाज को दिखाया, जिसे आम तौर पर शहर में रहने वाले लोग रोज देखते हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा कि खुद की सिटी में टूरिस्ट बने हो कभी? उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने बताया कि अपने ही शहर को कभी-कभी टूरिस्ट की नजर से देखना भी कितना खास अनुभव हो सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com