-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shraddha Kapoor Hollywood Debut She Will Voice Judy Hopps In Zootopia 2
श्रद्धा कपूर ने बढ़ाया भारत का मान, अब हॉलीवुड में देंगी आवाज, Zootopia 2 की बनेंगी एक्ट्रेस
- Written By: सोनाली झा
Shraddha Kapoor Hollywood Film: श्रद्धा कपूर अब हॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वह डिज़्नी की फिल्म ‘Zootopia 2’ के हिंदी वर्जन में जूडी हॉप्स को अपनी आवाज देंगी। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज होगी।

श्रद्धा कपूर हॉलीवुड में देंगी आवाज
Shraddha Kapoor Hollywood Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अब हॉलीवुड के ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। एक्ट्रेस अब डिज़्नी की ऑस्कर विजेता एनीमेशन फिल्म ‘Zootopia’ के सीक्वल ‘Zootopia 2’ में हिंदी वर्जन में लीड किरदार जूडी हॉप्स को अपनी आवाज देंगी। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को भारत में रिलीज होने जा रही है। श्रद्धा का यह कदम न केवल उनके करियर के लिए माइलस्टोन है, बल्कि भारतीय दर्शकों के लिए भी गर्व की बात है।
Zootopia 2 में जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड की कहानी आगे बढ़ेगी, जहां दोनों नए एडवेंचर्स और चुनौतियों का सामना करेंगे। श्रद्धा कपूर ने इस किरदार के लिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जूडी जैसी एनर्जेटिक, बहादुर और प्यारी शख्सियत को अपनी आवाज़ देना मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। यह किरदार मुझे इंस्पायर करता है कि मुश्किल हालात में भी कभी हार मत मानो। श्रद्धा की यह पहली हॉलीवुड परियोजना है और उनके फैंस इसे लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।
डिज़्नी इंडिया ने किया कंफर्म
डिज़्नी इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर श्रद्धा के जुड़ाव की आधिकारिक पुष्टि की है। पोस्ट में श्रद्धा को जूडी हॉप्स के साथ बैठा दिखाया गया था, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। हालांकि, बाद में पोस्ट डिलीट कर दी गई, लेकिन फैंस के बीच एक्साइटमेंट कम नहीं हुई। डिज़्नी इंडिया के मुताबिक, फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ की जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक यह कहानी पहुंच सके।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
ये भी पढ़ें- Birthday Special: देव आनंद ने दिया पहला ब्रेक, ऊषा उत्थुप की आवाज ने बदली बॉलीवुड की धुन
श्रद्धा का नया प्रयोग
श्रद्धा कपूर हमेशा से अपने काम में नए प्रयोगों के लिए जानी जाती हैं। ‘आशिकी 2’, ‘छिछोरे’, और ‘स्त्री’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली श्रद्धा अब वॉइस एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि श्रद्धा की आवाज़ में एक खास मिठास और जोश है, जो जूडी हॉप्स जैसे एनिमेटेड किरदार के लिए बिल्कुल फिट बैठता है। श्रद्धा के इस नए कदम पर फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाईयों की बौछार कर दी। किसी ने लिखा कि अब जूडी हॉप्स बोलेगी ‘देसी’ अंदाज में। तो किसी ने कहा कि श्रद्धा का हॉलीवुड डेब्यू वॉइस से ही सही, पर धमाकेदार है।
Shraddha kapoor hollywood debut she will voice judy hopps in zootopia 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












