Eetha New Relese Date: टॉक्सिक से नहीं भिड़ेगी श्रद्धा कपूर की फिल्म, सामने आ गई ईठा की नई रिलीज डेट

Eetha New Relese Date: श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म अब दिसंबर में रिलीज होगी और अक्षय कुमार की अनटाइटल्ड फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगी।
Shraddha Kapoor Eetha
श्रद्धा कपूर (सौ. डिजाइन फोटो)
Updated on

Shraddha Kapoor Eetha New Relese Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज है।

हाल ही में श्रद्धा कपूर ने खुद ही अपनी फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर ईठा की नई रिलीज डेट जारी की है। आइए जानते हैं कि किस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म ईठा।

इस तारीख पर रिलीज होगी फिल्म ईठा

मैड्डॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से ईठा की नई रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है। फिल्म का पोस्टर शेयर मेकर्स ने कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि तूफान के लिए तैयार रहिएगा, क्योंकि ईठा आ रही है, 4 दिसंबर को।

टॉक्सिक के चलते आगे खिसकी ईठा

आपको बता दें कि नई रिलीज डेट जारी करने से पहले ईठा 28 अगस्त 2026 को रिलीज की जाने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने कॉम्पीटिशन को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। दरअसल 26 अगस्त को साउथ के सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। ऐसे में मेकर्स चाहते थे कि ईठा की सीधी टक्कर किसी और फिल्म से ना हो इसीलिए ईठा की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

Shraddha Kapoor Eetha
स्टालिन की बयान के बीच तृषा ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, बोली- इस उम्र में ये ड्रामा शर्मनाक

लावणी कलाकार पर बेस्ड है फिल्म की कहानी

फिल्म ईठा की कहानी महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई का किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही दर्शकों को श्रद्धा की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

टीजर ने बढ़ायी जनता की एक्साइटमेंट

श्रद्धा की फिल्म ईठा का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। इस टीजर में श्रद्धा कपूर का दमदार परफॉर्मेंस देखते ही बनता है। टीजर में श्रद्धा कपूर को प्रेग्नेंसी के समय भी लावणी करते हुए दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद फैंस का इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लेवल काफी ज्यादा बढ़ गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com