श्रद्धा कपूर की 'ईठा' को CBFC ने दिखाई हरी झंडी, मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

Eetha U/A 16+ Certificate: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ को CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है। 172 मिनट की यह फिल्म एक्ट्रेस के 16 साल के करियर की सबसे लंबी फिल्म है, जो 4 दिसंबर को रिलीज होगी।
Eetha CBFC Certificate
श्रद्धा कपूर की ईठा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ को सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है।

  • 'ईठा' श्रद्धा कपूर के 16 साल के करियर की सबसे लंबी फिल्म बन गई है।

  • 'ईठा' 4 दिसंबर को सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Shraddha Kapoor Film Eetha CBFC Certificate: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘ईठा’ के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। लावणी आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म अपनी कहानी और भव्य प्रोडक्शन को लेकर चर्चा में है। अब रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। 'ईठा' को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से हरी झंडी मिल गई है। इसके साथ ही यह श्रद्धा कपूर के 16 साल के करियर की सबसे लंबी फिल्म भी बन गई है।

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ को सेंसर बोर्ड ने U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म को 27 नवंबर को सर्टिफिकेट मिला। फिल्म की रिलीज डेट 4 दिसंबर तय की गई है। ऐसे में अब दर्शकों को इसके सिनेमाघरों में आने का इंतजार है। फिल्म में श्रद्धा एक ऐसी कलाकार की कहानी पेश करती नजर आएंगी, जिन्होंने अपनी कला के दम पर अलग पहचान बनाई थी।

2 घंटे 52 मिनट से ज्यादा है फिल्म की लंबाई

फिल्म ईठा का रनटाइम भी इन दिनों काफी चर्चा में है। CBFC की वेबसाइट के अनुसार, फिल्म की कुल लंबाई 172 मिनट और 14 सेकंड है। यानी दर्शकों को सिनेमाघरों में करीब 2 घंटे 52 मिनट तक श्रद्धा कपूर की यह कहानी देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि यह श्रद्धा के 16 साल के फिल्मी करियर की अब तक की सबसे लंबी फिल्म बन गई है।

Eetha CBFC Certificate
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, करिश्मा कपूर भी झूमती आयीं नजर

इससे पहले श्रद्धा की सबसे लंबी फिल्मों में प्रभास के साथ आई ‘साहो’ का नाम शामिल था। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म का रनटाइम 171 मिनट और 52 सेकंड था। यानी ‘ईठा’ इससे महज 22 सेकंड ज्यादा लंबी है। वहीं, श्रद्धा की लंबी फिल्मों की लिस्ट में ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ (2 घंटे 43 मिनट), ‘हैदर’ (2 घंटे 42 मिनट) और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (2 घंटे 39 मिनट) भी शामिल हैं।

रिलीज से पहले ईठा ने बनाया खास रिकॉर्ड

फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इस हफ्ते ‘ईठा’ का पहला गाना ‘जी जी रे जी’ इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ। दरअसल, इस गाने के लावणी स्टेप्स को 517 महिलाओं ने एक मिनट तक एक साथ परफॉर्म किया था। इस सामूहिक प्रस्तुति ने फिल्म को रिलीज से पहले ही खास पहचान दिला दी है।

सलमान खान की मातृभूमि से होगा मुकाबला

‘ईठा’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर राह आसान नहीं होने वाली है। फिल्म 4 दिसंबर को ही सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दोनों फिल्मों के एक ही दिन आने से बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा कि श्रद्धा कपूर की यह बायोपिक दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।