दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, करिश्मा कपूर भी झूमती आयीं नजर

Diljit Dosanjh Mumbai Concert: दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा समेत कई सितारे पहुंचे। सान्या ने स्टेज पर दिलजीत के साथ डांस किया, वहीं करिश्मा उनके गानों पर झूमती नजर आयी।
Diljit Dosanjh Mumbai Concert
दिलजीत दोसांझ मुंबई कॉन्सर्ट(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा ने लगाए ठुमके

  • करिश्मा कपूर, राशा थडानी और अवनीत कौर भी गानों पर झूमीं

  • 29 नवंबर को बेंगलुरु से फिर शुरू होगा दिलजीत का ऑरा टूर

Diljit Dosanjh Mumbai Concert Sanya Malhotra: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ फिलहाल अपने ऑरा टूर के कॉन्सर्ट में खूब धमाल मचा रहे है। हाल ही में उनका कॉन्सर्ट मुंबई में आयोजित हुआ था।

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में आम जनता के साथ ही कई फिल्मी सितारे भी पहुंचे थे। दिलजीत के इस कॉन्सर्ट में दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा, करिश्मा कपूर, राशा थडानी और अवनीत कौर जैसी सेलिब्रिटीज पहुंची थी।

सान्या मल्होत्रा ने लगाए स्टेज पर ठुमके

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने सिंगर के साथ मिलकर जमकर ठुमके लगाए। दिलजीत दोसांझ ने इस मोमेंट का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा कि मुंबई।

सान्या जी क्या चार्म है। इस वीडियो में दिलजीत घुटनों पर बैठकर सान्या का हाथ थामते हुए नजर आ रहे है। इसके बाद दोनों साथ में डांस करते हुए दिखे। इतना ही नहीं दिलजीत सान्या को स्टेज से नीचे छोड़ने भी आते हैं और उन्हें एक गिफ्ट हैम्पर देते हैं। बता दें कि सान्या मल्होत्रा और दिलजीत दोसांझ ने चार्मर गाने के म्यूजिक वीडियो में साथ काम किया था।

दोस्तों संग झूमी करिश्मा

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में करिश्मा कपूर उर्फ लोलो भी सिंगर के गानों पर झूमती हुई नजर आयी है। करिश्मा कपूर दिलजीत के गानों पर जमकर झूमती हुई नजर आयी और अपने फोन पर इन लम्हों को भी कैद किया। जब दिलजीत दोसांझ स्टेज पर सांसों की माला गा रहे थे, तब करिश्मा भी उनके साथ गुनगुनाती दिखी।

Diljit Dosanjh Mumbai Concert
Aditya Dhar Post: पत्नी यामी के बर्थडे पर आदित्य धर ने लुटाया प्यार, इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक पोस्ट

अवनीत कौर और राशा थडानी ने भी किया एन्जॉय

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी भी काफी एन्जॉय करती हुई दिखी। इनके अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस अवनीत कौर भी दिलजीत दोसांझ के इस कॉन्सर्ट में जमकर नाचती हुई दिखी।

कहां-कहां होगा दिलजीत का अगला कॉन्सर्ट?

मुंबई कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 के चार और शो बाकी हैं। सिंगर का अगला कॉन्सर्ट 29 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। इसके बाद वह 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे। दिलजीत 12 दिसंबर को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भी शो करेंगे। वहीं, 19 दिसंबर को कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में परफॉर्मेंस के साथ वह भारत में अपने इस टूर का समापन करेंगे।