श्रद्धा कपूर ने किया फनी डांस, फैंस बोले- साबित कर दिया शक्ति कपूर की बेटी हो
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गाने पर एक फनी डांस वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो गया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि कौन माई का लाल मेरी भंकस रोक सकता है?
- Written By: सोनाली झा
श्रद्धा कपूर ने किया फनी डांस
मुंबई: बॉलीवुड की ‘मीम क्वीन’ श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपने चुलबुले अंदाज और बिंदास वीडियो से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। शनिवार को श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया जिसमें वह ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गाने पर फनी अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उनका कैप्शन भी उतना ही मजेदार था कि कौन माई का लाल मेरी भंकस रोक सकता है?
मराठी में भंकस का मतलब होता है ‘बकवास’ या ‘पागलपंती’ और श्रद्धा ने इस शब्द का इस्तेमाल अपनी हाजिरजवाबी से किया है। फैंस को उनका यह अंदाज खूब पसंद आया और कमेंट सेक्शन में तारीफों और हंसी के इमोजी की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा कि आपने साबित कर दिया कि आप शक्ति कपूर की बेटी हैं। वहीं एक और फैन ने कमेंट किया कि जितनी बार देखा, उतनी बार हंसी आई। एक्ट्रेस नितांशी गोयल ने भी कमेंट किया कि हाहाहा, वी लव यू।
सम्बंधित ख़बरें
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
इस वीडियो को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि श्रद्धा कपूर न केवल एक्टिंग और डांस में माहिर हैं, बल्कि ह्यूमर और सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर भी उनकी जबरदस्त पकड़ है। ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गाना 1995 की फिल्म ‘बेवफा सनम’ से है, जिसमें कृष्ण कुमार और नम्रता शिरोडकर लीड रोल में थे। आज से करीब तीन दशक पुराने इस गाने को नए सिरे से वायरल बनाने का श्रेय जाता है इंस्टाग्राम यूजर राजू कलाकार को, जो पत्थरों से म्यूजिकल धुन निकालते हुए इसे गाते नजर आए।
ये भी पढ़ें- कृति सेनन ने रेड जंपसूट में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाईं एक्ट्रेस की फोटोज
श्रद्धा कपूर के वीडियो वायरल होते ही हजारों लोग इस पर रील्स बना रहे हैं। श्रद्धा कपूर के इस ताजगी भरे वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड की सबसे चुलबुली और फन-लविंग स्टार्स में से एक हैं। उनके फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि श्रद्धा जल्द ही इस तरह के और फनी वीडियो शेयर करें।
