Akshara Singh Marriage: 'इज्जत करने वाला साथी मिला तो शादी जरूर करूंगी', प्यार और रिश्तों पर बोलीं अक्षरा सिंह

Akshara Singh Wedding: अक्षरा सिंह ने शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सच्चे रिश्ते कम देखने को मिलते हैं और वह तभी शादी करेंगी, जब उन्हें ऐसा साथी मिलेगा जो उनका सम्मान करे।
Bhojpuri Actress Akshara Singh Marriage Love Life latest interview
अक्षरा सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akshara Singh Love Life: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी बेबाक राय के लिए पहचानी जाने वाली अक्षरा ने हाल ही में प्यार, रिश्तों और शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सच्चे रिश्ते मिलना मुश्किल हो गया है और अगर उन्हें ऐसा साथी मिला जो सम्मान और भरोसा दे, तो वह शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब अक्षरा सिंह से पूछा गया कि उन्होंने पहले कहा था कि वह प्यार में हैं, तो क्या अब भी किसी रिश्ते में हैं? इस पर एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए बोलीं कि वो तो ऐसे ही बोल दिया था। मुझे तो अपनी ऑडियंस से प्यार है। प्यार करने का टाइम कहां मिलता है। आजकल तो सब दो-दो लोगों के साथ घूम रहे हैं, एक वाला कोई इंसान है ही नहीं। अगर कोई सच्चा इंसान मिल जाए, तो मैं उसके लिए अपनी जिंदगी देने को भी तैयार हूं।

कैसा जीवनसाथी चाहती हैं अक्षरा

शादी को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि विवाह केवल समाज की परंपरा नहीं, बल्कि दो लोगों के बीच सम्मान और विश्वास का रिश्ता होता है। शादी तभी करनी चाहिए, जब आपको ऐसा इंसान मिले जो आपका हाथ थामकर चले, आपकी इज्जत करे और आपका सम्मान करे। जिस दिन ऐसा साथी मिल जाएगा, मुझे लगता है कि वही प्यार और भी खूबसूरत हो जाएगा।

पहले भी प्यार पर कर चुकी हैं बात

कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने कहा था कि वह प्यार में हैं, लेकिन उन्होंने अपने पार्टनर का नाम बताने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि वह किसी भी रिश्ते को सार्वजनिक करने से पहले उसे समय देना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि शादी से पहले दोनों लोगों की सोच और समझ का मिलना सबसे जरूरी है।

वर्क फ्रंट पर भी छाई हुई हैं अक्षरा

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह इन दिनों बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। वह हाल ही में फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' में अक्षय कुमार के साथ नजर आई हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ अब वह हिंदी मनोरंजन जगत में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com