Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिव ठाकरे का नया म्यूजिक वीडियो ‘कोई बात नहीं’ रिलीज, एकतरफा प्यार की दिखी कहानी

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: May 13, 2024 | 02:36 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई:’बिग बॉस मराठी 2′ के विजेता शिव ठाकरे (Shiv Thackeray) ने शनिवार को म्यूजिक वीडियो ‘कोई बात नहीं’ जारी किया। म्यूजिक वीडियो में शिव के साथ एक और ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट सोनिया बंसल नजर आ रही हैं। गाने में एकतरफा प्यार और दिल टूटने वाली भावनाएं हैं।

किरदार से जुड़ा हुआ महसूस हुआ

इसे साज भट्ट ने गाया है और अमजद नदीम आमिर ने कंपोज किया है, वहीं इसके बोल अजीम शिराजी ने लिखे हैं। गाने के बारे में बात करते हुए, शिव ने कहा, यह व्हाइट हिल बीट्स के साथ मेरा पहला सहयोग है, और पहली बार गाना सुनने पर, मुझे किरदार से जुड़ा हुआ महसूस हुआ, जिसका दिल उस वक्त दिल टूट जाता है, जब उसके प्यार की शादी किसी दूसरे से हो रही होती है।

सम्बंधित ख़बरें

बिग बॉस फेम शिव ठाकरे की शादी की तस्वीर देख हैरान हुए फैंस, दोस्त दे रहे बधाई, जानें क्या है सच्चाई

शिव ठाकरे के घर में लगी आग का वीडियो देख हैरान हुए फैंस, पूछ रहे कैसे लगी आग?

सुबह उद्धव शाम को फडणवीस, राज ठाकरे के ‘शिवतीर्थ’ पर सियासी संगम; क्या BMC चुनाव के बदलेंगे समीकरण?

शिव ने आगे कहा, मेरा मानना है कि यह ट्रैक दर्शकों को गहराई से पसंद आएगा, वे मेरे किरदार से जुड़ पाएंगे। सोनिया के साथ काम करना शानदार रहा। यह म्यूजिक वीडियो मेरे लिए एक बेहतरीन अवसर था।

गाने में की प्यार की मासूमियत के खट्टे-मीठे सार

सोनिया ने कहा, वीडियो को नैनीताल में शूट किया गया। यह गाना प्यार की मासूमियत के खट्टे-मीठे सार को दर्शाता है। जब से यह गाना मेरे पास आया है, तब से मैं इसे लेकर काफी रोमांचित हूं। मुझे शिव और टीम के साथ मिलकर काम करने में बहुत मजा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को अपना प्यार देंगे।

गुनबीर सिंह सिद्धू और मनमोर्ड सिंह सिद्धू द्वारा निर्मित, यह गाना व्हाइट हिल बीट्स के लेबल के तहत जारी किया गया है और यह ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है।

Shiv thackeray new music video koi baat nahi released

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2024 | 02:36 PM

Topics:  

  • Shiv Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.