Rise And Fall 2 Twist: सिवेट तोमर के एविक्शन पर भड़के करण पटेल, शहजाद पूनावाला को लेकर कही मारने वाली बात

Rise And Fall 2 Episode: राइज एंड फॉल 2 के चौथे दिन सिवेट तोमर के एविक्शन के बाद करण पटेल ने शहजाद पूनावाला को लेकर गुस्से में बयान दिया। रेड रूम टास्क में प्रियंका और गौतम के बीच मतभेद दिखे।
Rise And Fall 2 Episode
सिवेट तोमर और शहजाद पूनावाला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rise And Fall 2 Highlights: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में गेम हर गुजरते दिन के साथ नया मोड़ ले रहा है। चौथे दिन टावर में दोस्ती, रणनीति और दुश्मनी के कई रंग देखने को मिले। सिवेट तोमर के शो से बाहर होने के बाद पेंटहाउस का माहौल और भी गरमा गया। वहीं रेड रूम के टास्क ने कंटेस्टेंट्स के बीच बने रिश्तों की असली तस्वीर सामने रख दी। शहजाद पूनावाला के साथ हुई हाथापाई के बाद सिवेट तोमर को शो से बाहर कर दिया गया।

सिवेट तोमर के एविक्शन पर पेंटहाउस में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। टीवी अभिनेता करण पटेल भी इस दौरान काफी गुस्से में नजर आए। सिवेट के शो से बाहर जाते समय करण ने उनसे कहा कि चल कोई नहीं, वो आएगा पागल, उसको मैं मार के फिर तेरे साथ जॉइन करूंगा। उनके इस बयान को शहजाद पूनावाला की ओर इशारे के तौर पर देखा गया। वहीं पेंटहाउस में शहजाद की मौजूदगी को लेकर कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच नाराजगी भी दिखाई दी।

प्रियंका और शहजाद के बीच हुआ विवाद

इसी बीच प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बातचीत ने झगड़े का रूप ले लिया। दूसरी ओर तेज प्रताप यादव, प्रियंका और इरीना ‘अल्टीमेट रूलर’ की रेस में अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे रहे। तेज प्रताप ने पहले मनीष कश्यप और काजल राघवानी को बेसमेंट से ऊपर लाने का मन बनाया था। लेकिन मनीष का नाम सामने आने के बाद उन्हें तेजस्वी यादव को लेकर मनीष के पुराने बयान याद आ गए और उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।

बेसमेंट में लगी कंटेस्टेंट्स की बोली

बेसमेंट में मौजूद वर्कर्स की वैल्यूएशन का गेम भी खेला गया। काजल राघवानी की बोली 75 हजार से शुरू हुई, जबकि मनीष कश्यप 1 लाख और अनिश भगत 1.25 लाख तक पहुंचे। कायरा अनु की कीमत 1.5 लाख, निहारिका तिवारी की 2 लाख और सारा गुरपाल की 2.5 लाख तक गई। सबसे ज्यादा बोली गौतम गुलाटी की 3 लाख तक पहुंची। इस दौरान काजल और कायरा के बीच तीखी बहस भी हुई।

Rise And Fall 2 Episode
जैकी श्रॉफ की रूरल हॉरर फिल्म 'काली खेती' का ऐलान, शरद केलकर के साथ मिर्जापुर फेम शाजी चौधरी भी आएंगे नजर

रेड रूम में दोस्ती की हुई परीक्षा

इसके बाद मेकर्स ने ‘रेड रूम’ एक्टिवेट करते हुए ‘असली या नकली’ टास्क शुरू कराया। रूलर्स को वर्कर्स में से एक कंटेस्टेंट चुनकर उसके जरिए टास्क खेलना था। तेज प्रताप ने काजल, इरीना ने अनिश और प्रियंका ने कायरा को चुना। टास्क के दौरान प्रियंका को अपने दोस्त गौतम गुलाटी से ही चुनौती मिली। प्रियंका ने दोस्ती में साथ नहीं देने को लेकर सवाल किया, जिस पर गौतम ने कहा कि उन्हें अपने अलायंस को समझना होगा और गेम में उनकी प्राथमिकता कुछ और थी।

तेज प्रताप ने जीता पहला राउंड

जहां बाकी कंटेस्टेंट्स दोस्ती और विवाद में उलझे रहे, वहीं तेज प्रताप यादव ने अपनी रणनीति पर फोकस रखा। काजल राघवानी के प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टास्क का पहला राउंड जीत लिया। इस जीत के बाद उन्हें ‘अल्टीमेट रूलर’ की रेस से किसी मजबूत दावेदार को बाहर करने की ताकत मिली है। अब आगे उनके फैसले पर सभी की नजरें रहेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com