

Asha Parekh Birthday Special: 60 और 70 के दशक की सबसे खूबसूरत अदाकारा आशा पारेश आज अपना 84वां जन्मदिन मना रही है। कई सालों तक बड़े पर्दे औप लोगों के दिलों पर राज करने वाली आशा पारेख के जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं।
60 और 70 के दशक की सबसे ज्यादा हिट एक्ट्रेसेस में से एक आशा पारेख उस समय की सबसे महंगी एक्ट्रेस भी हुआ करती थी। हालांकि उनका फिल्मी सफर इतना भी आसान नहीं रहा था। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत में ही रिजेक्शन झेल चुकी आशा पारेख ने अपनी दिल देके देखो से अपनी किस्मत का पन्ना यूं पलटा, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा।
आशा पारेख के प्रति दीवानगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं थी, बल्कि वो उस समय भी पूरी दुनियाभर में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती थी। यूं तो आशा पारेख के कई फैंस हुआ करते थे, लेकिन उनका एक ऐसा भी फैन था, जो उनके प्यार में चीन से भारत आ पहुंचा था और आशा पारेख के घर के बाहर ही धरना देकर बैठ गया था।
आशा पारेख ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए। आशा पारेख ने बताया कि उनके घर के बाहर एक चीनी आदमी आकर रहने लगा था। जब किसी ने उसे वहां से भगाने की कोशिश की, तो वो उन्हें छुरी दिखाकर डरा-धमका देता था। बाद में पता चला कि वो आशा पारेख से शादी करना चाहता था।
आशा पारेख उस फैन का ऐसा जुनून देखकर काफी हैरान थी। जब उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें, तब उन्होंने उस समय के मुंबई पुलिस कमिश्नर से मदद मांगी। जिसके बाद उस फैन को जेल हो गई थी। हालांकि जेल पहुंचकर भी उसकी दीवानगी कम नहीं हुई। उसने जेल से भी आशा पारेख को लेटर लिखा कि मुझे जेल में डाला है, मुझे बाहर निकालो। जिसके बाद आशाजी मजाकिया अंदाज में बताती है कि मैंने ही उसे जेल पहुंचाया है, तो मैं उसे बाहर कैसे निकाल सकती थी।
आशा पारेख ने काफी छोटी उम्र में ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने मां, बाप बेटी समेत कई फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया है। हालांकि उनके फिल्मी सफर को असली पहचान दिल देके देखो से मिली जहां उन्होंने लीड हीरोइन के तौर पर काम किया था और इसके बाद ही उन्हें हर घर में जाना जाने लगा।